Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें=अनिल मोदी

जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने आज स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भरकर आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई डिजिटल जनगणना व्यवस्था पारदर्शिता, सरलता एवं समयबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें- अनिल मोदी

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने आज स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भरकर आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई डिजिटल जनगणना व्यवस्था पारदर्शिता, सरलता एवं समयबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अनिल मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से नागरिक घर बैठे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल जनगणना प्रक्रिया तेज एवं सुगम होगी, बल्कि लोगों को भी अपनी जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा का लाभ उठाएं एवं se.census.gov.in लिंक पर जाकर अपना विवरण भरें तथा राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में सरकार का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि आगामी 15 तारीख के बाद नगर पालिका कर्मी एवं जनगणना से जुड़े कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से यह फॉर्म भरवाने का कार्य करेंगे। ऐसे में सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि वे कर्मचारियों का सम्मानपूर्वक सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम जनता, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त सहयोग से सरकार का यह अभिनव प्रयोग सफल होगा तथा देश को सटीक एवं व्यवस्थित आंकड़े प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!