Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिंहभूम चैम्बर एवं राज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी/जेपीटी जागरूकता एवं सुविधा शिविर का सफल आयोजन

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा राज्य कर विभाग (जीएसटी), जमशेदपुर के सहयोग से आज चैम्बर भवन, बिष्टुपुर में “जीएसटी/जेपीटी अवेयरनेस एंड फेसिलिटेशन कैम्प” का सफल आयोजन किया गया

सिंहभूम चैम्बर एवं राज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी/जेपीटी जागरूकता एवं सुविधा शिविर का सफल आयोजन

जमशेदपुर- सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा राज्य कर विभाग (जीएसटी), जमशेदपुर के सहयोग से आज चैम्बर भवन, बिष्टुपुर में “जीएसटी/जेपीटी अवेयरनेस एंड फेसिलिटेशन कैम्प” का सफल आयोजन किया गया
कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में व्यवसायियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स एवं करदाताओं ने भाग लेकर अपनी जीएसटी संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। शिविर के दौरान जीएसटी रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स भुगतान, एमेंडमेंट, जेपीटी एवं अन्य कर संबंधी विषयों पर स्टेट जीएसटी जमशेदपुर के एडिशनल कमिश्नर कंचन बरवा, ज्वाइंट कमिश्नर सुनील चौधरी, डिप्टी कमिश्नर उज्ज्वल सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर सरकार, प्रशासन, विभिन्न विभागों एवं व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करती है तथा समय-समय पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन्स एवं नियमों की जानकारी व्यापारियों एवं उद्यमियों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही चैम्बर का प्रयास रहा है कि व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान हो तथा व्यापार को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने हेतु विभाग को सुझाव दिए जाते रहें। आज का यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है तथा भविष्य में भी चैम्बर व्यापारिक एवं औद्योगिक हितों के संरक्षण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
चैम्बर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारीगण जीएसटी में हुए नवीन बदलावों एवं प्रावधानों की जानकारी देकर व्यापारियों को जागरूक कर रहे हैं, जिसका लाभ सभी व्यापारियों एवं करदाताओं को प्राप्त करना चाहिए। अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वित्त एवं कराधान शाखा के सचिव, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से व्यापारियों एवं करदाताओं को विभाग के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी व्यवहारिक समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
शिविर के दौरान राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया। उपस्थित व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने चैम्बर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में चैम्बर के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं राज्य कर विभाग के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, श्री राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता पारस अग्रवाल, अधिवक्ता राजेश अग्रवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल, अधिवक्ता सतीश सिंह, राजीव अग्रवाल, कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसाइटी के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!