कांड्रा थाना में व्यवसाय वर्ग के लिए सुरक्षा के प्रति आज एक बैठक रखी गई
थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने सभी व्यवसायिक से राय मशविरा किया और कहा कि मैं किस तरह से लोगों के लिए सेवा प्रदान करूं कि आप सुरक्षित महसूस करें

सरायकेला खरसावां- सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आरक्षी अधीक्षक के निर्देशानुसार कांड्रा थाना में व्यवसाय वर्ग के लिए सुरक्षा के प्रति आज एक बैठक रखी गई थी

जिसमें थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने सभी व्यवसायिक से राय मशविरा किया और कहा कि मैं किस तरह से लोगों के लिए सेवा प्रदान करूं कि आप सुरक्षित महसूस करें जानकारी हो कि यदि कांड्रा में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी आरक्षी अधीक्षक रखना चाहते हैं तो पूरे कांड्रा पुलिस की ड्यूटी के लिए कई पोस्ट तैयार करनी होगी चूंकि कांड्रा थाना क्षेत्र में कई बार रंगदारी के लिए गोली चालन किया गया घायल किया गया दुकान में गोली फायरिंग की गई व्यवसायिक के अलावा कांड्रा के आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही है,जिसके लिए कई जगह पुलिस की ड्यूटी के लिए हर पोस्ट पर दो सिपाही तैनात किए जाने की जरूरत है जैसे कांड्रा ओवर ब्रिज के इस पार और उस पार दो दो सिपाही की ड़यूटी लगा दी जाय, नाचू होटल के पास दो पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाय जो दोनों ओर रोड पर नजर रखे और कांड्रा मोड पर कांड्रा टाटा रोड पर एक पुलिस कर्मी,टाटा से सरायकेला रोड पर एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी और सरायकेला से चौका रोड पर एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाय सभी वायरलेश युक्त हो ,सीसीटीवी कैमरे की नजर हर रोड पर होनी चाहिए,जैसे कांड्रा बस स्टैंड के पास दोनों साइड रोड के अलावा कॉलोनी जाने की रोड पर नजर रखे कांड्रा नीलांचल कंपनी के पास दो कैमरे जो रोड पर नजर रखे,दो कैमरा धर्म कांटा के पास जो एक रोड एक कैमरा पर नजर रखेऔर एक कैमरा बस्ती होकर जाने वाले अमलगम कंपनी के रोड पर नजर रखे,एक कैमरा आरपीएफ बैरक के पास जो डुमरा ग्राम जाने वाले रोड पर नजर रखे चार कैमरा नाचू होटल के पास चारो तरफ रोड पर नजर रखे, एक लक्ष्मी नारायण क्लॉथ स्टोर के पास जो एस के जी कंपनी की रोड पर पर नजर रखे ,एक कैमरा ओवर ब्रिज के पास जो अमलगम कंपनी जाने वाले रोड पर नजर रखे, और एक कैमरा कांड्रा कॉलोनी में रवि घोषाल के घर के पास जो वन विभाग से होते हुए कांड्रा मोड जाने के रास्ते पर नजर रखे कांड्रा क्षेत्र में गांजा ,स्मैक की बिक्री पर रोक लगे,और बैठक पर नजर रखे,यह सब भी अपराध को बढ़ाने में मददगार है प्रायः नशे बाज लोग ही अपराध करते हैं,अपना आय स्रोत बढ़ाने के लिए यह नशेड़ी लोगों के द्वारा अपराध किया जाता है,चोरी छिनताई,खून करते हैं, इस तरह से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है यदि जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था करने में सक्षम है तो जल्द से ऐसी व्यवस्था लागू किया जाना उचित है,
रपट जगन्नाथ मिश्रा




