Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कुलियाना घाट पुलिया निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों में उबाल,घटिया निर्माण का विरोध, डीसी और विधायक से शिकायत कर आंदोलन की चेतावनी

पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट (तिलामुड़ा) में बन रही पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कुलडिहा, आसनबनी और हाथीबिंधा पंचायत के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया तीनों पंचायतों के आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है

कुलियाना घाट पुलिया निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों में उबाल,घटिया निर्माण का विरोध, डीसी और विधायक से शिकायत कर आंदोलन की चेतावनी

पोटका – पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट (तिलामुड़ा) में बन रही पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कुलडिहा, आसनबनी और हाथीबिंधा पंचायत के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया तीनों पंचायतों के आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।

पिलर की गहराई कम, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
[01/05, 8:56 am] Pramod Kumar Jha: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया के पिलर की गहराई मानक के अनुसार नहीं रखी जा रही है। साथ ही रॉड और सीमेंट की मात्रा में कमी की जा रही है तथा बालू भी निम्न गुणवत्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस तरह के निर्माण से पुलिया की उम्र कम हो जाएगी और बारिश या बाढ़ के समय इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

लंबे समय की मांग, गुणवत्ता नहीं तो बेकार होगी योजना

ग्रामीणों ने कहा कि यह पुलिया वर्षों से उनकी मांग रही है और स्थानीय स्तर पर पहल के बाद इसका निर्माण शुरू हुआ है। लेकिन यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो यह योजना अपने उद्देश्य से भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह पुलिया लोगों के लिए सुविधा के बजाय खतरा बन सकती है।

डीसी और विधायक से मिलकर करेंगे शिकायत, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे जल्द ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और स्थानीय विधायक संजीव सरदार से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे और निर्माण कार्य की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मौके पर बनमाली महतो, संजय दास, लखंडीर भक्त, गोबिंदा सिंह सरदार, धनंजय महतो, भूपति महतो, मिहिर कुमार गिरी, सुबोध महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!