Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

10 दिवसीय एनसीसी शिविर का सफल समापन

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 10 दिवसीय सामूहिक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में ३७ झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर एवं कैम्प कमांडेंट कर्नल विनय आहुजा के उत्कृष्ट नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के निदेशक प्रो गौतम सुत्रधार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार प्रो एस के षाडंगी एवं अन्य उपस्थित रहे

इस शिविर में कुल 546 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। दस दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किए गए। शिविर के दौरान कैडेट्स ने फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसके अतिरिक्त कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु सॉफ्ट स्किल्स, साइबर जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन से संबंधित अनेक सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों से कैडेट्स को आधुनिक चुनौतियों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्राप्त हुआ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. गौतम सूत्रधार ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रो. एस. के. सारंगी ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन हेतु अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कैडेट्स को बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!