उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, उपस्थिति, साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम, यूआईडी समेत विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, उपस्थिति, साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


जमशेदपुर- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम, यूआईडी समेत विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया।



निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता तथा कार्य संस्कृति की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजी की गहनता से जांच की तथा अनुपस्थिति पाए गए कर्मियों के संबंध में पूछताछ की । सभी कार्यालय प्रधान को कार्यालयों में साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों को समयबद्धता के साथ कार्य करने, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित बायोमीट्रिक उपस्थिति, कार्यालयी दस्तावेजों की व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए



