Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी ने योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन का किया सघन निरीक्षण

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जाता है । इस अभियान के तहत नामित नोडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित प्रखंड एवं नगर निकाय का दौरा कर योजनाओं की प्रगति एवं सेवा वितरण की स्थिति का आकलन किया

उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी ने योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन का किया सघन निरीक्षण

जमशेदपुर- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जाता है । इस अभियान के तहत नामित नोडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित प्रखंड एवं नगर निकाय का दौरा कर योजनाओं की प्रगति एवं सेवा वितरण की स्थिति का आकलन किया

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रज्ञा केंद्र, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, मनरेगा कार्यस्थल, पंचायत भवन आदि का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदि से जुड़ी सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता तथा लाभुकों तक उनकी पहुंच की गहन समीक्षा की

अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने बोड़ाम प्रखंड के बेल्डीह पंचायत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ पंचायत, जिला कल्याण पदाधिकारी ने घाटशिला के गोपालपुर पंचायत, डीसीएलआर घाटशिला ने बहरागोड़ा के पुरनापानी पंचायत, स्थापना उप समाहर्ता ने गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत, डीटीओ ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जेएनएसी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जमशेदपुर ने मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत, भूमि सुधार उप समाहर्ता धालभूम ने पोटका, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने मानगो नगर निगम क्षेत्र समेत अन्य पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों के पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया

निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोषाहार की उपलब्धता, विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता तथा पीडीएस दुकानों द्वारा समय पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करना समेत अन्य सेवाओं की नागरिकों तक सुगमता से पहुंच एवं आच्छादन सुनिश्चित किया जाना है। उपायुक्त द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त निष्कर्षों एवं चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!