उपायुक्त के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए युद्धस्तर पर पेयजल स्रोतों की मरम्मत जारी
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में खराब पड़े जलस्रोतों की युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। गर्मी के दौरान नागरिकों को पेयजल समस्या नहीं हो इस हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है

उपायुक्त के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए युद्धस्तर पर पेयजल स्रोतों की मरम्मत जारी

जमशेदपुर- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में खराब पड़े जलस्रोतों की युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। गर्मी के दौरान नागरिकों को पेयजल समस्या नहीं हो इस हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सोशल मीडिया, जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों, तथा अखबार एवं अन्य मीडिया माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए खराब पड़े चापाकल एवं जलमीनारों की मरम्मतीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत बड़ाबांकी पंचायत में 6 चापाकलों तथा दक्षिण करनडीह पंचायत में 5 चापाकलों की मरम्मत कराई गई है।


जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी खराब पेयजल स्रोतों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि आम नागरिकों को गर्मी के मौसम में पेयजल की कोई समस्या न हो




