उड़ीसा बाबा ने बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की
असम राज्य एवं पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव 2026 को लेकर झामुमो एवं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए उड़ीसा बाबा वीरो भद्रो बोदरा ने कहा है कि असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत निश्चित होगी । श्री बोदरा ने उड़ीसा में पूजा पाठ एवं महायज्ञ के उपरांत यह बात कही है

उड़ीसा बाबा ने बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की

जमशेदपुर – असम राज्य एवं पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव 2026 को लेकर झामुमो एवं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए उड़ीसा बाबा वीरो भद्रो बोदरा ने कहा है कि असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत निश्चित होगी । श्री बोदरा ने उड़ीसा में पूजा पाठ एवं महायज्ञ के उपरांत यह बात कही है । उड़ीसा बाबा की भविष्यवाणी 2019 की झारखंड चुनाव के समय भी सत्य साबित हुई थी। उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी । इसी प्रकार 2026 के विधान सभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार बनेगी । इसके अलावा असम विधान सभा चुनाव में झामुमो पार्टी की भी खाता खुलने की भविष्यवाणी की है ।



