तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह का आयोजन
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "काव्य कलश " सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित किया गया

तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह का आयोजन

जमशेदपुर – सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित तथा संचालन साहित्य समिति के राजेन्द्र साह ‘राज’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने किया ।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना निवेदिता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी एवं अरुणा झा ने विस्तार से प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 40 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया ।
काव्य पाठ करने वालों में नीलाम्बर चौधरी, पूनम महानंद, डाॅ० अनिता निधि, डाॅ० उदय प्रताप हयात, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, मंजू कुमारी,आलोक तिवारी, अरुणा झा, रीना गुप्ता, प्रणति शरण, पुनम सिंह, मनीष कुमार पाठक, आलोक मंजरी, डाॅo संजय पाठक सनेही, वीणा कुमारी, रीना परितोष, नरेंद्र कुमार सिंह, सविता सिंह मीरा, बलविन्दर सिंह, विन्ध्यवासिनी तिवारी, जितेश तिवारी, विनोद बेगाना, हरभजन सिंह रहबर एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण, सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा, प्रदीप कुमार मिश्र एवं जितेश तिवारी की उपस्थिति सराहनीय रही
कार्यक्रम के अंत में देश की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका 92 वर्षीय आशा भोसले के निधन पर दो मिनट का मौन प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई।



