टुईलाडुंगरी हो समाज सरना स्थल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू जी के संयुक्त कर-कमलों द्वारा देशाउली सरना स्थल में स्ट्रीट लाइट (स्टैलाइट) एवं डिप बोरिंग चापाकल का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों एवं हो समाज टुईलाडुंगरी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही

जमशेदपुर- आज टुईलाडुंगरी हो समाज सरना स्थल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू जी के संयुक्त कर-कमलों द्वारा देशाउली सरना स्थल में स्ट्रीट लाइट (स्टैलाइट) एवं डिप बोरिंग चापाकल का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों एवं हो समाज टुईलाडुंगरी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।अध्यक्ष डीबर पुरती, उपाध्यक्ष वीर सिंह बोदरा,दशमी पुरती, सरोज अरुण बांकिरा, उपेंद्र बनरा, बागुन हेंब्रम, मनीष बनरा, बुलंद सिंह सोय,लक्ष्मी पुरती, शंकर मुन्डुईया,आशा,मंगल सिंह हेम्ब्रोम, कृष्णा,सोरोज बोदरा, लालमोहन जमुदा, अनिल गागराई आदि शामिल रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सफल रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि “सरना स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। यहाँ स्ट्रीट लाइट एवं चापाकल की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्वच्छ जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। समाज के विकास के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं और मैं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूँगी।
इस पहल को क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है




