Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा लैंड डिपार्ट की मिलीभगत से साकची में अवैध निर्माण जारी

साकची बसंत टॉकीज रोड में टाटा लैंड डिपार्ट के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण का कार्य जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जमीन उमा अग्रवाल को शॉप रेसीडेंस के नाम पर टाटा स्टील द्वारा आबंटित किया गया था बाद में उमा अग्रवाल को झांसे में लेकर परिस्थितिवश उक्त जमीन को नरेश मेहता ने नोटरी एग्रीमेंट द्वारा अवैध रूप से आनन फानन में खरीद लिया

टाटा लैंड डिपार्ट की मिलीभगत से साकची में अवैध निर्माण जारी

जमशेदपुर- साकची बसंत टॉकीज रोड में टाटा लैंड डिपार्ट के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण का कार्य जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जमीन उमा अग्रवाल को शॉप रेसीडेंस के नाम पर टाटा स्टील द्वारा आबंटित किया गया था

बाद में उमा अग्रवाल को झांसे में लेकर परिस्थितिवश उक्त जमीन को नरेश मेहता ने नोटरी एग्रीमेंट द्वारा अवैध रूप से आनन फानन में खरीद लिया ,जिससे केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की क्षति हुई और ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट (रजिस्ट्रेशन एक्ट ) का भी घोर उल्लंघन किया गया । इस घटना को अंजाम देने में टाटा लैंड डिपार्ट के ऑफिस एसोसिएट संजीव कुमार लैंड डिपार्टमेंट तहसीलदार राजीव कुमार शर्मा एवं लैंड डिपार्ट के मैनेजर रविशंकर पांडेय का भरपूर सहयोग रहा

बाद में जिला प्रशासन को इस अवैध कार्य के बारे में जानकारी मिलने पर तत्कालीन एडीसी द्वारा उक्त कार्य को बंद करा दिया गया । इधर काफी दिन बीत जाने के बाद जनवरी 2026 में विवादित जमीन जिसका होल्डिंड नंबर 21 था , उसके जगह पर नरेश मेहता द्वार होल्डिंग नंबर 20 का बैनर लगाकर पुनः अवैध निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया है , ताकि जिला प्रशासन दिग्भ्रमित हो सके । टाटा लैंड डिपार्ट के अधिकारी संजीव कुमार एवं ऑफिस क्लर्क सोमदीप मिश्रा तथा तसीलदार राजेश कुमार शर्मा के सहयोग से उक्त अवैध निर्माण कार्य को पुनः शुरू कर दिया गया है । इस सम्बन्ध को जेएनएसी के अधिकारी कृष्ण कुमार से संपर्क करने पर उनसे फिलहाल कोई बात नहीं हो सकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!