Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आईपीएस साकेत सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल का सेवा विस्तार, राकेश बंसल की झारखंड कैडर में वापसी

आज शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रैपिडेकशन फोर्स (द्रुत कार्य बल/आरएएफ) की विभिन्न वाहिनियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के वर्तमान महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 106 आरएएफ वाहिनी को “सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक वाहिनी के खिताब से सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर आरएएफ की वर्तमान महानिरीक्षक सीमा ढुंडिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं
106 आरएएफ वाहिनी ने अपने कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट परिचालनिक कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वाहिनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में शौर्य दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी, सुंदरनगर, जमशेदपुर परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सचिदानन्द मिश्र के नेतृत्व में उप कमांडेंट बच्चन देव कुमार, सहायक कमांडेंट धंसे लक्ष्में एवं राजीव कुमार सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।
वाहिनी में शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया।
सीआरपीएफ एवं आरएएफ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शौर्य, समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक रहा।

आईपीएस साकेत सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल का सेवा विस्तार, राकेश बंसल की झारखंड कैडर में वापसी

चतरा जिला में हंटरगंज थाना क्षेत्र में बेहद शर्मनाक और रूह कपां देने वाली खबर सरकारी आवासीय विद्यालय की 14 साल की छात्रा हुई गर्भवती

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला मामले की जांच में चौकानेवाले खुलासे, घोटाले की राशि करीब 28 करोड़ तक पहुंचने की आशंका

बोकारो ट्रेजरी घोटाले में एक और बड़ा खुलासा, फर्जी निकासी की राशि बढ़कर 6 करोड़ के पार

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के द्वारा तीसरा-नेत्र के प्रभावी उपयोग के लिए निर्गत आदेश

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के द्वारा राँची शहरी क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र में स्थापित सभी सी०सी०टी०वी० कैमरों की गुणवता की समीक्षा, रेजुलुशन बढ़ाने एवं नये स्थानों में कैमरा स्थापित करने हेतु स्थल चयन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन संबंधी आदेश निर्गत किया गया है

उक्त समिति के अध्यक्ष 1. मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, राँची 2. इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, राँची एवं 3 राकेश रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को सदस्य बनाया गया है। उक्त समिति सभी सी०सी०टी०वी० कैमरों की समीक्षा के उपरान्त विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करेगी, जिससे सभी सी०सी०टी०वी० कैमरों का प्रभावी एवं सक्रिय उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।


साकची स्थित टाटा मोटर्स शोरूम में कस्टमर और एजेंसी के बीच में भारी कहां सुनी हो गई है

जमशेदपुर स्माल इंडस्ट्रीज की कंपनियां बांट रही मौत, चिमनी से निकलने वाला धूंआ कर रहा परेशान, आंखों की रोशनी कर रही है कमजोर, सांस लेने में हो रहा है दिक्कत लोहा के बावड़ी और डस्ट खत्म कर देगी जिंदगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!