सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनीतिक, छात्र-युवा-महिला संगठनों से नागरिक धरना में शामिल होने की सरयू की अपील ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध 7 अप्रैल को अपराह्न 10 बजे से शुरु होगा नागरिक धरना
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यात्री ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी के विरुद्ध आगामी 7 अप्रैल को आहूत एक दिवसीय नागरिक धरना में सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवा-महिला संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, सभी मजदूर संगठनों एवं जन संगठनों से अपील की है कि वे टाटानगर जंक्शन पर इस नागरिक धरना में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं। नागरिक धरना अपराह्न 10 बजे से प्रारंभ होगा

सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनीतिक, छात्र-युवा-महिला संगठनों से नागरिक धरना में शामिल होने की सरयू की अपील
ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध 7 अप्रैल को अपराह्न 10 बजे से शुरु होगा नागरिक धरना
जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यात्री ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी के विरुद्ध आगामी 7 अप्रैल को आहूत एक दिवसीय नागरिक धरना में सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवा-महिला संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, सभी मजदूर संगठनों एवं जन संगठनों से अपील की है कि वे टाटानगर जंक्शन पर इस नागरिक धरना में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं। नागरिक धरना अपराह्न 10 बजे से प्रारंभ होगा
यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री राय ने कहा कि विगत दो-ढाई वर्षों से टाटानगर पहुँचने वाली यात्री ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनें चांडिल, कांड्रा और राखा मांइस स्टेशन तक समय से पहुंच जाती हैं लेकिन उसके बाद उन्हें टाटानगर रेलवे जंक्शन तक पहुंचने में चार से छह घंटे का समय लग जाता है। यात्रियों की परेशानी से रेल मंत्री को अवगत कराने तथा इस समस्या का शीघ्र समाधान करने के उद्देश्य से नागरिक धरना का आयोजन किया जा रहा है।




