साहित्य उत्सव 2026 मैं सहभागिता करेंगे डॉक्टर अशोक अविचल
सांस्कृतिक संवाद और आलोचना विषय पर करेंगे संवाद

साहित्य उत्सव 2026 मैं सहभागिता करेंगे डॉक्टर अशोक अविचल
सांस्कृतिक संवाद और आलोचना विषय पर करेंगे संवाद
नई दिल्ली- साहित्य अकादमी नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 30 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े साहित्य सम्मेलन साहित्य उत्सव 2026 में संवादी के रूप में संवाद करने के लिए मैथिली और हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर एवं एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा अविचल को आमंत्रित किया गया है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में तीन अप्रैल को संस्कृत संवाद और समालोचना विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पैनल डिस्कशन में संवादी के रूप में हुए अपना विचार साझा करेंगे। डा अविचल पूर्व में साहित्य अकादेमी के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संयोजक का दायित्व निभा चुके हैं साथ ही बिरला फाऊंडेशन और ज्ञानपीठ जैसी महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्थाओं में विविध प्रकार से उनकी सहभागिता बनी हुई है । इनके द्वारा लिखित अनुवादित एवं संपादित दो दर्जन से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है।




