रांची सिटीजन फोरम के साथ 16000 से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं रांची शहरी क्षेत्र से
इस बार के वार्ड पार्षद चुनाव में हम लोगों ने शिरकत किया और उसका परिणाम भी कल देखने को मिला

दिनांक 7 अगस्त, 2022 को मात्र 12 लोगों से शुरू हुआ रांची सिटीजन फोरम* आज आप तक पहुंच गया है, तो इसके लिए सबसे पहले मैं आप लोगों का धन्यवाद करता हूं
आज रांची सिटीजन फोरम के साथ 16000 से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं रांची शहरी क्षेत्र से
इस बार के वार्ड पार्षद चुनाव में हम लोगों ने शिरकत किया और उसका परिणाम भी कल देखने को मिला
हमारे 4 समर्थित लोग वार्ड पार्षद बन गए हैं-
1. वार्ड 7 से मीनू देवी
2. वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह
3. वार्ड 41 से नीलम चौधरी
4. वार्ड 44 से सरदार परमजीत सिंह टिंकू
और 8 प्रत्याशी सेकंड पोजीशन को प्राप्त कर उपविजेता रहे हैं-
1. वार्ड 14 से कांति कुमारी
2. वार्ड 16 से नाजिमा रजा
3. वार्ड 18 से सोमवित माजी
4. वार्ड 25 से जूही सिन्हा
5. वार्ड 26 से गोपाल प्रसाद सोनी
6. वार्ड 30 से रश्मि अरोड़ा
7. वार्ड 32 से गीता कुजूर
8. वार्ड 33 से कुमुद कुमारी झा
आप लोगों का आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं, इसी प्रकार अपना आशीर्वाद हम लोगों पर बनाकर रखें।




