Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पश्चिम बंगाल चुनाव इंदस में भाजपा ने झोंकी ताकत दिनेश कुमार की अगुवाई में तेज हुआ चुनावी अभियान

योगी आदित्यनाथ की सभा और मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

पश्चिम बंगाल चुनाव इंदस में भाजपा ने झोंकी ताकत दिनेश कुमार की अगुवाई में तेज हुआ चुनावी अभियान

योगी आदित्यनाथ की सभा और मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड भाजपा के नेता दिनेश कुमार को इस सीट का प्रभारी बनाया गया है, जो पिछले दो महीने से अधिक समय से क्षेत्र में कैंप कर लगातार चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। वहीं सोमवार को सिने अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिनेश कुमार ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी जिससे भाजपा की ताकत का प्रदर्शन हुआ।

इंदस विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और उस समय भी दिनेश कुमार यहां के प्रभारी थे। दिनेश कुमार ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!