मानगों यूको बैंक के बगल में स्थित नव उदघाटित जलमीनार बना शो पीस करोड़ों की लागत से बने जलमीनार से नहीं हो रही जलापूर्ति उदघाटन कर्ता इसे उपयोगी बनवाए अथवा मांगे जनता से माफी – विकास सिंह
रोम जल रहा है और नीरो बंसी बजा रहे हैं

मानगों यूको बैंक के बगल में स्थित नव उदघाटित जलमीनार बना शो पीस करोड़ों की लागत से बने जलमीनार से नहीं हो रही जलापूर्ति उदघाटन कर्ता इसे उपयोगी बनवाए अथवा मांगे जनता से माफी – विकास सिंह

रोम जल रहा है और नीरो बंसी बजा रहे हैं

जमशेदपुर- मानगो यूको बैंक के बगल में स्थित नवनिर्मित जलमीनार से जलापूर्ति विगत कई महीने से पूरी तरह ठप है मानगो नया पुरुलिया रोड के पायल सिनेमा के पहले यूको बैंक के बगल में नव उद्घाटित जलमीनार अब केवल शो पीस बन के रह गया है जिस उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर लाया गया था

वह योजना अब लोगों को निराश कर रही है नव उदघाटित जल मीनार से जलापूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल किया इस मौके में मौजूद चौकीदार ने बताया कि विगत कई महीनो से यह जलमीनार पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है किसी प्रकार की जलापूर्ति यहां से नहीं हो रही है मामले की जानकारी मिलने के बाद विकास सिंह ने संबंधित अधिकारियों से मामले आ रही अड़चन और परेशानी जानना चाहा तो अधिकारियों ने बताया की नवनिर्मित जल मीनार का संवेदक अलग है
उसे विगत कुछ महीनो से भुगतान नहीं हो रहा है जिस कारण वह इस और ध्यान नहीं दे रहा है दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि मानगो में स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी पहले से ही बहुत कम है प्लांट धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है प्लांट के भीतर फिल्टर के लिए लगाए गए उपकरण खराब हो गए हैं इसलिए जितनी पानी की आवश्यकता पूर्व में बनी जलमीनारों को है उससे कई गुना कम पानी की सफाई प्लांट कर पा रहा है ऐसे में नवनिर्मित जलमीनार को पानी देना असंभव है अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व मामला जब प्रकाश में आया था तो उदघाटन कार्य स्थानीय विधायक मौके में पहुंचकर अधिकारियों से गांधी मैदान वाली पानी टंकी का कुछ हिस्सा काटकर इसे भी उपयोग में लाने की बात कही थी पेयजल आपूर्ति करने वाले संवेदक के द्वारा गांधी मैदान के बगल में स्थित जलमीनार में आपूर्ति होने वाली पानी का कुछ अंश काटकर इस नव उदघाटित जलमीनार से आपूर्ति करने का प्रयास किया था जो पूरी तरह असफल रहा अधिकारियों का कहना है कि यह जलमीनार का उपयोग तभी संभव है जब फिल्टर प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जाएगा अथवा यह जलमीनार केवल और केवल शोपीस बनकर रह जाएगा । साथ ही विकास सिंह ने आपत्ति जताते हुए बताया कि जलमीनार के बगल में बने हुए जल भंडारण हेतु बने संप में ढक्कन भी नहीं लगाया गया है वह पूरी तरह खुला हुआ है और उद्घाटन के समय से ही क्षतिग्रस्त है विकास सिंह ने कहा कि केवल अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए जनप्रतिनिधियों के दबाव में विभागीय अधिकारीने इसका उदघाटन किया है इसलिए विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ उद्घाटन करता हूं कि भी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ स्थानीय लोगों जल्द को दिलवाएं साथ ही फर्जी उदघाटन करने के लिए जनता से माफी मांगे । विकास सिंह ने कहा की जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर रोम जल रहा है और नीरो बजा रहे बंसी वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठ रही है जिस भोली भाली जनता के मध्य जनप्रतिनिधि बने हैं उसे जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करते दूसरी ओर राजनीति कर रहे हैं




