Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो को स्वच्छ एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में मेयर सुधा गुप्ता का तूफानी दौरा

नालियों की सफाई,जर्जर सड़कों का निर्माण, लाइट की व्यवस्था एवं कचड़े के उठाव में कोताही बर्दाश्त नहीं - सुधा गुप्ता

मानगो को स्वच्छ एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में मेयर सुधा गुप्ता का तूफानी दौरा

नालियों की सफाई,जर्जर सड़कों का निर्माण, लाइट की व्यवस्था एवं कचड़े के उठाव में कोताही बर्दाश्त नहीं – सुधा गुप्ता

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने आज मानगो क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों का व्यापक एवं तूफानी दौरा कर क्षेत्र की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। यह दौरा पूरी तरह जनसमस्याओं को समझने, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया।

दौरे के दौरान मेयर ने कई प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली एवं कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। मेयर ने खुद मौके पर जाकर जर्जर सड़कों, अवरुद्ध नालियों तथा जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को देखा और इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रमुख एवं आंतरिक सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं कचरा उठाव की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का आदेश दिया, ताकि बारिश के मौसम में जलजमाव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके।
इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने संवेदनशील स्थल झरना रोड का भी निरीक्षण किया, जहां नाले में तेज बहाव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारी दिए जाने पर मेयर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वहां नाले का फिर से निर्माण किया जाये, नालियों को अंडर ग्राउंड बनाने की व्यवस्था हो, नियमित रूप से नालियों की सफाई हो इसके लिए विस्तृत योजना को योजना समिति के बैठक में लाने निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, रात के समय प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सुरक्षा गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि “मानगो को एक क्लीन, ग्रीन एवं स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन, बेहतर सड़क निर्माण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम एवं शहरी सौंदर्यीकरण से संबंधित कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा

मेयर सुधा गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों एवं योजनाओं पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा। इन योजनाओं में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्ट्रीट लाइटिंग सुधारने एवं शहरी विकास को गति देने से संबंधित निर्णय लिए जाएंगे।

दौरे के अंत में मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करती रहेंगी और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगी, ताकि मानगो के नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

आज जवाहर नगर रोड नंबर 9,रोड नंबर 13, ब्रम्हापथ, बावनगोड़ा चौक, ईदगाह मैदान, बगानशाही, नेशनल हाईवे के कुछ बस्तियों का दौरा किया गया, इस अवसर पर नगर निगम, आरसीडी, विधुत विभाग एवं पीडब्लूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!