Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मादक पदार्थ के साथ अपराधी गिरफ़्तार

जमशेदपुर पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खरीद बिक्री पर एक बड़ी करवाई की हैँ जहां पुलिस ने तीन किलो से ऊपर गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

मादक पदार्थ के साथ अपराधी गिरफ़्तार

जमशेदपुर – जमशेदपुर पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खरीद बिक्री पर एक बड़ी करवाई की हैँ जहां पुलिस ने तीन किलो से ऊपर गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की एक व्यक्ति जो परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी हैँ वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारिडीह इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहा है इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और व्यक्ति को पकड़ने के लिए बारीडीह गोलचक्कर पहुंची
पुलिस को देख व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया तलाशी के दौरान उसके पास से तक़रीबन 3 किलो 71 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसका कीमत तक़रीबन डेढ़ लाख रूपए हैँ, गिरफ्त में आये व्यक्ति का नाम पिंकू कर्मकार है और अवैध मादक पदार्थ बिक्री मामले में इसके ऊपर पंजाब राज्य के अमृतसर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैँ, फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!