Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन

कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, कोमाय परिसर में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक, खरसावां विधानसभा क्षेत्र दशरथ गागराई की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ० सरयू प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई साधु चरण देवगम , अंचल अधिकारी कुचाई सुषमा सोरेन समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे

कुचाई के रोलाहातु पंचायत में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी विकास संबंधी समस्याएं, कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन

सरायकेला–खरसावाँ – कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, कोमाय परिसर में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक, खरसावां विधानसभा क्षेत्र दशरथ गागराई की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ० सरयू प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई साधु चरण देवगम , अंचल अधिकारी कुचाई सुषमा सोरेन समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुचाई द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए जनता दरबार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।


जनता दरबार में विभिन्न गांवों एवं टोला से आए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित अनेक समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। हनुख हेंब्रम द्वारा झूगरू से लोटाबुरु गांव तक पीसीसी सड़क निर्माण, सनिका मुंडा द्वारा खूंटी जिला के चलन टिकुरा से जोम्बरो तक सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण, चरण मुंडा द्वारा जलमीनार/चापानल मरम्मती, हर घर नल-जल योजना से वंचित घरों को जोड़ने, बीएसएनएल टावर यथाशीघ्र चालू कराने एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मती सहित वैकल्पिक संचालन की मांग रखी गई।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260409-WA0339-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-982
इसी क्रम में जोसेफ पूर्ति द्वारा विभिन्न टोलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण/मरम्मती, मनीराम मुंडा द्वारा विद्यालय भवन मरम्मती एवं नालों पर पुल निर्माण, भोंज सिंह सांगा द्वारा विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण एवं बंद मोबाइल टावरों को चालू कराने, तथा चलन टिकुरा से जोम्बरो तक सड़क निर्माण एवं पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई।


तारंबा ग्राम की सुशीला मुंडा एवं मैरी युक्ते सांगा पूर्ति द्वारा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क एवं एएनसी सेवाओं की सुगमता सुनिश्चित करने की मांग की गई। वहीं जीवन कांडीर द्वारा गांव से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़कों की मरम्मती/निर्माण की आवश्यकता बताई गई।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260409-WA0343-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-982
प्राप्त शिकायतों में से कई मामलों का मौके पर ही पदाधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी एवं महिलाओं की उपस्थिति जागरूक समाज का परिचायक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका है जिसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं। जनता दरबार में प्राप्त सड़क, पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं का जिला एवं राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। क्षेत्र में स्थापित 9 मोबाइल टावरों को चालू करने की प्रक्रिया जारी है जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही कई योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं की जानकारी स्थानीय पदाधिकारियों को दें ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

वहीं विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। राज्य स्तर से संबंधित मामलों के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है तथा जागरूकता की कमी के कारण लोग योजनाओं से वंचित हैं। इसके समाधान हेतु जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को समन्वित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पहुंचकर जनता दरबार आयोजित करने एवं समस्याओं के समाधान हेतु पहल करने पर उपायुक्त, माननीय विधायक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व आवास, मनरेगा, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, सांख्यिकी एवं आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों के बीच मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

सरायकेला–खरसावाँ – जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत दिनांक 08 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में चांडिल प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों तथा जिले के सभी गैर-तकनीकी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया।

इस अवसर पर कुल 1437 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 807 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में 393 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

उक्त परीक्षा के क्रम में दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा अगले चरण यथा ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट एवं हिन्दी लेखन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चांडिल प्रखंड एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थियों का औपबंधिक अंक पत्र जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया गया है।

औपबंधिक अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी हेतु सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराया गया है। इसे किसी भी रूप में अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाए। अंतिम मेधा सूची एवं वरीयता निर्धारण सूची गृह रक्षक नव नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ प्रकाशित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!