Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में राज्य कमेटी एवं कोर टीम की बैठक के उपरांत कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 अप्रैल 2026 को रांची स्थित करनिवाल हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर व्यापक तैयारी एवं रणनीति तय की गई

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है

जमशेदपुर- आज कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में राज्य कमेटी एवं कोर टीम की बैठक के उपरांत कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 अप्रैल 2026 को रांची स्थित करनिवाल हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर व्यापक तैयारी एवं रणनीति तय की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निर्णय के अनुसार, कोल्हान क्षेत्र से लगभग 1000 कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी द्वारा 30 गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी, जो आम बगान मैदान से प्रस्थान करेगी
सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार द्वारा 15 गाड़ियां एवं 3 बसों की व्यवस्था की जाएगी, जो आदित्यपुर-2 एवं गम्हरिया से प्रस्थान करेगी
पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पशुपति नाइक द्वारा 5 गाड़ियों के साथ चाईबासा से प्रस्थान किया जाएगा
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सिन्नू पांडेय द्वारा लगभग 100 कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह द्वारा भी लगभग 100 कार्यकर्ताओं एवं गाड़ियों के साथ कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
यह बैठक राजद झारखंड के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम यादव (उपाध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार सिंह यादव (महासचिव), राजेश यादव (सचिव), परवेज अहमद (जिला अध्यक्ष, परिवहन, पूर्वी सिंहभूम), सकलेश यादव (जिला अध्यक्ष, व्यवसाय, सरायकेला-खरसावां), अरविंद सिंह (जिला अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश सचिव देवनंदन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि तेजस्वी यादव के रांची आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाया जाएगा तथा सामाजिक न्याय की आवाज को और मजबूती प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!