Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, उप-विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी (जनगणना कोषांग ने प्रशिणार्थियों को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रखंड-पोटका, पटमदा, बोड़ाम, जमशेदपुर, मुसाबनी, चाकुलिया तथा जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। द्वितीय चरण में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बहरागोड़ा, डुमरिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, गुड़ाबांधा एवं अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर के प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण निर्धारित है। वहीं तृतीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मानगो नगर निगम क्षेत्र के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा

जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, उप-विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी (जनगणना कोषांग ने प्रशिणार्थियों को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर- जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रखंड-पोटका, पटमदा, बोड़ाम, जमशेदपुर, मुसाबनी, चाकुलिया तथा जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। द्वितीय चरण में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बहरागोड़ा, डुमरिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, गुड़ाबांधा एवं अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर के प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण निर्धारित है। वहीं तृतीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मानगो नगर निगम क्षेत्र के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार, साकची में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, उप-विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी (जनगणना कोषांग) नागेन्द्र पासवान एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जनगणना कार्य की महत्ता, आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्य नीति-निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली शंकाओं के समाधान हेतु मास्टर ट्रेनर्स से सक्रिय रूप से संवाद स्थापित करने का सुझाव दिया

कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-मास्टर्स ट्रेनर्स (जनगणना ) सुदीप्त राज ने प्रशिक्षणार्थियों को विधिवत रूप से जनगणना-2027 हेतु निर्धारित मापदंड एवं कार्य की विविधता व समयबद्धता को रेखांकित करते हुए प्रगणक, पर्यवेक्षक के द्वारा निभाए जाने वाले दायित्वों का समुचित विश्लेषण किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना-2027 के संबंध में विभिन्न विषयों पर प्रायोगिक रूप से दिलिप कुमार, सांख्यिक अन्वेषक, जनगणना कार्य निदेशालय,झारखंड, रांची ने प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी एवं सभी नामित फिल्ड ट्रेनर्स शामिल हुए। इस अवसर पर जनगणना कोषांग के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!