जमशेदपुर में मणिपाल हॉस्पिटल्स का ‘अन्वेषण’ अभियान शुरू, मीडिया को मिला विशेष प्रिविलेज कार्ड
देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में शामिल मणिपाल हस्पीटलस ने अपनी इकाई मणिपाल हॉस्पिटल धूम बायपास के माध्यम से जमशेदपुर में ‘अन्वेषण – मेडिका एजुकेशन फॉर मीडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल के तहत मीडिया प्रतिनिधियों को एक विशेष मीडिया प्रिविलेज कार्ड भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सुविधाओं तक आसान पहुंच मिल सके

जमशेदपुर में मणिपाल हॉस्पिटल्स का ‘अन्वेषण’ अभियान शुरू, मीडिया को मिला विशेष प्रिविलेज कार्ड



जमशेदपुर- देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में शामिल मणिपाल हस्पीटलस ने अपनी इकाई मणिपाल हॉस्पिटल धूम बायपास के माध्यम से जमशेदपुर में ‘अन्वेषण – मेडिका एजुकेशन फॉर मीडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल के तहत मीडिया प्रतिनिधियों को एक विशेष मीडिया प्रिविलेज कार्ड भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सुविधाओं तक आसान पहुंच मिल सके।



भारत के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक मणिपाल हॉस्पिटल्स ग्रुप की इकाई, मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाइपास ने आज जमशेदपुर में ‘अन्वेषणा – मेडिकल एजुकेशन फॉर मीडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की, साथ ही एक विशेष मीडिया प्रिविलेज कार्ड का भी अनावरण किया। इस पहल की शुरुआत मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाइपास के कंसल्टेंट एवं विभागाध्यक्ष – यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी, डॉ. अभय कुमार की उपस्थिति में की गई। यह पहल मीडिया को विश्वसनीय चिकित्सीय जानकारी से सशक्त बनाने और सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अन्वेषणा’, जिसका अर्थ है “खोज और अन्वेषण,” मणिपाल हॉस्पिटल्स की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य जटिल चिकित्सा जानकारी को सरल बनाना और जिम्मेदार स्वास्थ्य संचार को बढ़ावा देना है। यह मंच डॉक्टरों और मीडिया पेशेवरों को एक साथ लाकर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर सटीक और जानकारीपूर्ण रिपोर्टिंग को सक्षम बनाता है। इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मीडिया प्रिविलेज कार्ड का लॉन्च था, जिसे मीडिया प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच और विशेष लाभ प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीडिया कर्मियों को चिकित्सा क्षेत्र की गहन और सटीक जानकारी से सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में जमशेदपुर और झारखंड क्षेत्र में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। राष्ट्रीय आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर वर्ष बड़ी संख्या में नए कैंसर मरीज सामने आते हैं, जिनमें झारखंड का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यहां मुख, फेफड़े, सर्वाइकल, स्तन और जेनिटोयूरिनरी कैंसर के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि करीब 30-40% मरीज अभी भी उपचार के लिए बाहर बड़े शहरों का रुख करते हैं।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कैंसर के प्रभावी उपचार के लिए शुरुआती पहचान और समय पर इलाज बेहद जरूरी है। हालांकि, भारत में करीब 60% कैंसर मामलों का पता उन्नत अवस्था में चलता है, जिससे उपचार जटिल हो जाता है। इस स्थिति को सुधारने के लिए नियमित स्क्रीनिंग, जागरूकता और उन्नत तकनीकों का उपयोग आवश्यक है। मणिपाल हॉस्पिटल्स ने अब जमशेदपुर में ही उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल सेवाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं, जिससे मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ मल्टीडिसिप्लिनरी केयर प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि अस्पताल में 20 से अधिक अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट की टीम कार्यरत है, जो कैंसर के इलाज के लिए समग्र और व्यक्तिगत उपचार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से अब जटिल ऑपरेशन भी अधिक सटीकता के साथ संभव हो पाए हैं, जिससे मरीजों को कम दर्द, तेज रिकवरी और बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुछ मरीजों ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिन्होंने समय पर इलाज और आधुनिक तकनीकों की मदद से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी। उनकी कहानियों ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और समय पर जांच व उपचार की आवश्यकता को रेखांकित किया।
‘अन्वेषण’ अभियान के माध्यम से मणिपाल हॉस्पिटल्स मीडिया और समाज के बीच एक मजबूत सेतु बनाने का प्रयास कर रहा है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों को सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने में भी मददगार साबित होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सके
इस अवसर पर डॉ. अभय कुमार, कंसल्टेंट एवं विभागाध्यक्ष – यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी ने कहा,
“चिकित्सा तकनीक में निरंतर प्रगति के साथ कैंसर उपचार अधिक सटीक और मरीज-केंद्रित होता जा रहा है। मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाइपास में हमने 20 से अधिक अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट्स की टीम के साथ एक समग्र कैंसर केयर सेंटर स्थापित किया है, जो मल्टीडिसिप्लिनरी और व्यक्तिगत उपचार सुनिश्चित करता है। रोबोटिक सर्जरी यूरो-ऑन्कोलॉजी में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है, जिससे जटिल प्रक्रियाओं में अधिक सटीकता, कम दर्द, तेज रिकवरी और बेहतर क्लिनिकल परिणाम संभव हो रहे हैं। हमारा ध्यान शुरुआती पहचान और उन्नत तकनीक के समन्वय के माध्यम से मरीजों की समग्र देखभाल को बेहतर बनाने पर है।”
इस सत्र में उन मरीजों की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने डॉ. अभय कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक उपचार प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा की, जिसमें निदान, उपचार और रिकवरी के अनुभव शामिल थे, और बताया कि कैसे रोबोटिक सर्जरी ने उनके जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किया। उनकी कहानियों ने चर्चा को एक मानवीय दृष्टिकोण प्रदान किया और समय पर उपचार तथा उन्नत कैंसर देखभाल की आवश्यकता को रेखांकित किया।




