जमशेदपुर की जानी-मानी सामाजिक संस्था शतदल क्लब के तत्वाधान में जमशेदपुर के ही टेल्को रिवर रिव्यू एनक्लेव के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संस्था ने अपनी नई पहल के तहत जमशेदपुर में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं को जिनमें विशेष कर जमशेदपुर की ही सामाजिक संस्था अनुराग फाउंडेशन , अभियान बनर्जी फाउंडेशन , रोटरी क्लब (ईस्ट) और मानव विकास स्कूल को अनुदान देकर उनके उन्नति में योगदान दिया ।इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान रिवर व्यू एनक्लेव के निवासियों के आउट हाउस में रहने वाले जरूरतमंद ऐसे छात्र छात्राओं को भी सम्मानित एवं सहयोग राशि दिया गया

जमशेदपुर- जमशेदपुर की जानी-मानी सामाजिक संस्था शतदल क्लब के तत्वाधान में जमशेदपुर के ही टेल्को रिवर रिव्यू एनक्लेव के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने अपनी नई पहल के तहत जमशेदपुर में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं को जिनमें विशेष कर जमशेदपुर की ही सामाजिक संस्था अनुराग फाउंडेशन , अभियान बनर्जी फाउंडेशन , रोटरी क्लब (ईस्ट) और मानव विकास स्कूल को अनुदान देकर उनके उन्नति में योगदान दिया ।इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान रिवर व्यू एनक्लेव के निवासियों के आउट हाउस में रहने वाले जरूरतमंद ऐसे छात्र छात्राओं को भी सम्मानित एवं सहयोग राशि दिया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्हें सम्मान स्वरूएवं आगामी उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में -अध्यक्षा सोनल सिंह , उपाधयक्षा- रश्मि श्रीवास्तव और परमजीत कौर के अलावा संस्था की सक्रिय सदस्या नीतू गुप्ता, भावना झा, दियाली सेनगुप्ता, नीतू प्रसाद, निभा सिंह, रीता मित्रा, मौसमी बनर्जी, निशा अग्रवाल और तापसी सिंहा का विशेष सहयोग रहा, जिनके समर्पित मेहनत और नेतृत्व से सामाजिक संस्था सतदल का प्रभाव और पहुंच दोनों को मजबूती मिली है। इस समेकित प्रयास ने न केवल लाभार्थी संस्थाओं को सशक्त किया बल्कि स्थानीय समुदाय में समावेशन, प्रेरणा और शिक्षा के महत्व का संदेश भी मजबूती से फैलाया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी संस्थाओं छात्र-छात्राओं के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।



