Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के साकची स्थित स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय के सभागार में आज स्कॉट मास्टर, गाइड कैप्टनस, नोडल शिक्षक एवं भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यकारी के सदस्यों की उपस्थिति में पूर्वाहन 11:30 बजे से एक आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने किया बैठक में एजेंड़ावार आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा कई प्रस्ताव पारित किए गए । जिला संगठन आयु नरेश कुमार ने सर्वप्रथम सभा की शुरुआत प्रार्थना से किया । इसके उपरांत बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई जिसमें प्रथम एजेंडा के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार के फॉर्म भरने पर चर्चा हुई

जमशेदपुर- जमशेदपुर के साकची स्थित स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय के सभागार में आज स्कॉट मास्टर, गाइड कैप्टनस, नोडल शिक्षक एवं भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यकारी के सदस्यों की उपस्थिति में पूर्वाहन 11:30 बजे से एक आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने किया बैठक में एजेंड़ावार आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा कई प्रस्ताव पारित किए गए । जिला संगठन आयु नरेश कुमार ने सर्वप्रथम सभा की शुरुआत प्रार्थना से किया । इसके उपरांत बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई जिसमें प्रथम एजेंडा के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार के फॉर्म भरने पर चर्चा हुई

उपस्थित सदस्यों को उन्होंने बताया राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली से निर्गत पत्र के अनुसार मई माह तक राष्ट्रपति पुरस्कार फॉर्म भरना अनिवार्य है तथा वैसे स्काउट गाइड्स जो राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में भाग लिए हैं या उत्तीर्ण हुए हैं उन छात्राओं को मई माह तक ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है। उन्होंने ध्यानपूर्वक फॉर्म भरने का निर्देश दिया ताकि फॉर्म अस्वीकृत ना हो दूसरा एजेंडा राज्य पुरस्कार का फॉर्म भरना तीसरा एजेंडा 4 अप्रैल को सीआरपीएफ एडवेंचर कैंप मुसाबनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सूची एवं शुल्क के बारे में चौथा एजेंडा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय शिविर का आयोजन की तिथि के निर्धारण के बारे में चर्चा हुई पांचवा एजेंडा नेशनल इंटीग्रेशन कैंप गंगानगर कोलकाता में भाग लेने के लिए इच्छुक स्काउट गाइड की सूची जमा करने के बारे में निर्देश दिया गया ।छठ एजेंडा में वार्षिक पंजीयन का निर्देश दिया गया तथा पंजीयन शुल्क जमा करने पर जोर दिया गया। सातवां एजेंडा में प्रत्येक विद्यालय से 2025 – 26 सत्र में किए गए स्काउटिंग गाइडिंग के क्रियाकलापों की विवरणी मांगी गई। इस प्रकार छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्काउटिंग एण्ड गाइडिंग अभियान को बढ़ावा देने पर तथा गरीब छात्र छात्राओं को इससे जोड़ने तथा इससे लाभ उठाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिला कमिश्नर कब्स श्याम कुमार , जिला प्रशिक्षक स्काउट नीरज शुक्ला , समाजसेवी ललन यादव , कोषाध्यक्ष राज कुमार एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थित बनी रही ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!