Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोक दिया

बुधवार की तड़के सुबह पुलिस टीम ने गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोक दिया।

बुधवार की तड़के सुबह पुलिस टीम ने गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी स्कूल परिसर में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीनों को धर दबोचा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों में शिव नारायण रजक, कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा शामिल हैं।
पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उनके गिरोह और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। साथ ही, इस साजिश के पीछे की पूरी योजना का भी खुलासा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!