जिला प्रशासन की पहल पर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर, सिविल सर्जन ने किया स्वागत, उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनाएं
जिला प्रशासन के प्रयास से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित जिले के पांच बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के उपरांत सभी बच्चे पूर्णतः स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर लौट आए हैं। इलाज के पश्चात लौटे बच्चों ओमश्री (धालभूमगढ़), लतिका (पोटका), महेश्वर बास्के (धालभूमगढ़), संतोषी मुर्मू (बोड़ाम) एवं प्रेमवती सरदार (पोटका) का सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

जिला प्रशासन की पहल पर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर, सिविल सर्जन ने किया स्वागत, उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनाएं
जमशेदपुर- जिला प्रशासन के प्रयास से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित जिले के पांच बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के उपरांत सभी बच्चे पूर्णतः स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर लौट आए हैं। इलाज के पश्चात लौटे बच्चों ओमश्री (धालभूमगढ़), लतिका (पोटका), महेश्वर बास्के (धालभूमगढ़), संतोषी मुर्मू (बोड़ाम) एवं प्रेमवती सरदार (पोटका) का सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
इलाज हेतु इन बच्चों को श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर के खारघर (नवी मुंबई) एवं कोंडापाका (हैदराबाद) केंद्रों में भेजा गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन एवं उपचार किया गया। इन बच्चों की पहचान एवं स्क्रीनिंग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा की गई थी। तत्पश्चात डीईआईसी, सदर अस्पताल की टीम ने आवश्यक समन्वय स्थापित कर उन्हें उपचार हेतु रेफर किया। सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में एक बच्चे को खारघर, मुंबई तथा चार बच्चों को कोंडापाका, हैदराबाद भेजा गया, जहां सभी का सफल ऑपरेशन हुआ
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि बच्चों के उपचार हेतु राज्य सरकार द्वारा चयनित संस्थानों खारघर (मुंबई), हैदराबाद एवं रायपुर में नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन एवं आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि ऐसे लक्षण पाए जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य संपर्क करें, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके। बच्चों के अभिभावकों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, सिविल सर्जन एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया
इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज नारायण तिवारी, डॉ. राजीव लोचन महतो, डॉ. प्रीति राय, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. शशांक चटर्जी, डॉ. मनीमाला सेन, डॉ. सौमेन दत्ता, डीईआईसी की सोशल वर्कर नमृता ठाकुर, कमलजीत कौर एवं आरबीएसके की एएनएम बेबी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।




