Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत दिनांक 07 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में नीमडीह प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया

चांडिल प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों तथा जिले के सभी गैर तकनीकी अभ्यर्थियों हेतु गृह रक्षक नव नामांकन के अंतर्गत शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

सरायकेला–खरसावाँ – जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत दिनांक 07 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में नीमडीह प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया।

इस अवसर पर कुल 1170 अभ्यर्थियों में से 771 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 311 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिसमें 100 पुरुष एवं 211 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

उक्त परीक्षा के क्रम में दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा अगले चरण यथा ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट एवं हिन्दी लेखन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नीमडीह प्रखंड के अभ्यर्थियों का औपबंधिक अंक पत्र जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया गया है।

औपबंधिक अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी हेतु सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराया गया है। इसे किसी भी रूप में अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाए। अंतिम मेधा सूची एवं वरीयता निर्धारण सूची गृह रक्षक नव नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ प्रकाशित की जाएगी।

चांडिल प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों तथा जिले के सभी गैर तकनीकी अभ्यर्थियों हेतु गृह रक्षक नव नामांकन के अंतर्गत शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कुल 1437 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 807 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 393 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता (दौड़) परीक्षा में सफल घोषित किए गए।

सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों की संयुक्त अंतिम मेधा सूची संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एक साथ प्रकाशित की जाएगी।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी सरायकेला–खरसावाँ नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर एमड़ी तासिकुर रहमान एवं श्री अविनाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान कर उनकी शंकाओं का निराकरण किया जा रहा है, ताकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

आज जिला स्तर के फील्ड ट्रेनर के रूप में नामित प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। ये सभी प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कमलेश कुमार दास एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!