Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता बिभाग द्वारा जेटेट परीक्षा हेतु बने नियमावली में मैथिली भाषा को सम्मिलित नहीं करने पर मैथिली भाषा भाषियों के बीच रोष व्याप्त है

मैथिली भाषा भारत के अष्टम अनुसूची के साथ साथ झारखण्ड में द्वितीय राज्य भाषा में शामिल है. रांची , टाटा, बोकारो तथा धनबाद के साथ सम्पूर्ण संथाल में यह भाषा बोली जाती है

रांची- झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता बिभाग द्वारा जेटेट परीक्षा हेतु बने नियमावली में मैथिली भाषा को सम्मिलित नहीं करने पर मैथिली भाषा भाषियों के बीच रोष व्याप्त है ज्ञातब्य हो कि मैथिली भाषा भारत के अष्टम अनुसूची के साथ साथ झारखण्ड में द्वितीय राज्य भाषा में शामिल है. रांची , टाटा, बोकारो तथा धनबाद के साथ सम्पूर्ण संथाल में यह भाषा बोली जाती है
मैथिली भाषा संघर्ष समिति द्वारा राज्य के सभी मैथिल संस्थाओं के साथ बैठक कर संघर्ष की रूप रेखा तैयार करने में जुट गईं है. इसके तहत आज सभी जिला के प्रतिनिधि के साथ वर्चुअल विचार विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि सभी संस्था एक साथ मिलकर अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे.इसके बाद आगे आंदोलन क़ी रूप रेखा तैयार क़ी जाएगी उक्त जानकारी अमर नाथ झा प्रदेश संयोजक. मैथिली भाषा संघर्ष समिति ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!