एलपीजी घरेलू गैस 35 दिनों में बुकिंग का नया आदेश तानाशाही एवं तनावपूर्ण,केंद्र पुनर्विचार कर दूसरा विकल्प ढूंढे अन्यथा जनविद्रोह की स्थिति उत्पन्न होगी – कैलाश यादव
देश की आर्थिक एवं वैश्विक स्थिति दयनीय मोड़ पर इसके जवाबदेह स्वयं मोदी सरकार क्योंकि प्रचंड बेरोजगारी एवं बेतहाशा महंगाई का दंश झेलने होंगे

एलपीजी घरेलू गैस 35 दिनों में बुकिंग का नया आदेश तानाशाही एवं तनावपूर्ण,केंद्र पुनर्विचार कर दूसरा विकल्प ढूंढे अन्यथा जनविद्रोह की स्थिति उत्पन्न होगी – कैलाश यादव
देश की आर्थिक एवं वैश्विक स्थिति दयनीय मोड़ पर इसके जवाबदेह स्वयं मोदी सरकार क्योंकि प्रचंड बेरोजगारी एवं बेतहाशा महंगाई का दंश झेलने होंगे
एलपीजी घरेलू गैस किल्लत को लेकर नागरिकों के आह्वान पर दिनांक 29/3/26 को हरमू स्थित जमुनानगर में 3 बजे अहम बैठक आयोजित
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि हर मोर्चे पर फेल केंद्र की मोदी सरकार इन दिनों काफी विचलित परिस्थिति का सामना कर रही है
विदित है विगत 20 दिनों से देशवासी एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं,जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम मंत्रिमंडल समूह एलपीजी घरेलू गैस किल्लत की बातों को सिरे से खारिज करते नजर आ रहे हैं
ज्ञातव्य है कि 10 दिनों में एलपीजी गैस किल्लत एवं बुकिंग को लेकर केंद्रीय मंत्रीगण तीन बार नियम बदल चुके हैं
उपरोक्त विषयों पर विगत दिनों लोकसभा संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा था कि देश में एलपीजी घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है
देशभर में सिर्फ विपक्षी दलों के नेता जबरदस्ती पैनिक माहौल पैदा कर रहे हैं ! उसके बाद सदन में एलपीजी घरेलू गैस बुकिंग के नया गाइडलाइन जारी कर शहरी क्षेत्रों में घरेलू गैस 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन किया था
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की वर्तमान हालातों को भांपते हुए संसद में संबोधन कर देश को आंकड़े के साथ बताया कि भारत एक गंभीर चुनौती से गुजर रहा है इसलिए आप सभी का कोरोना जैसा स्थिति के तरह मदद चाहिए
श्री यादव ने कहा कि देश की वर्तमान आर्थिक एवं वैश्विक स्थिति काफी दयनीय होते जा रही है बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी का भय साफ झलक रहा है इस परिस्थिति का दोषी स्वयं केंद्र की मोदी सरकार की असफल ढुलमुल नीति है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम मंत्रीगण जनता के बीच बड़े बड़े बातों कर थोथी दलीलें देते रहे और जब विदेशों में युद्ध की स्थिति चल रही है तो पूर्व से तैयारी के बजाय लाचारपूर्ण होकर अपनी विफलता छिपाने के लिए भावुक अपील कर रहे हैं
विदित है कल केंद्र सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर फिर एक नया गाइडलाइन जारी किया गया कि शहरी क्षेत्रों में अब एलपीजी घरेलू गैस सिंगल कनेक्शल सिलेंडर 25 दिनों में एवं डबल कनेक्शन सिलेंडर 35 दिनों में बुकिंग होगी
राजद का स्पष्ट मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर पर बुकिंग के लिए नया आदेश हिटलरशाही, तनावपूर्ण एवं अहितकरी कदम है, इसलिए केंद्र सरकार इस निर्णय पर अविलंब पुनर्विचार करें एवं कोई और दूसरा विकल्प ढूंढे अन्यथा जनविद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है
इस निर्णय से प्रदेश के लोग परेशान हैं क्योंकि निम्न मध्यम लोगों के पास चूल्हा चकोरी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है और शहरी क्षेत्रों में लकड़ी-कोयला का इंतजाम करना भी काफी मुश्किल है
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि एलपीजी घरेलू गैस किल्लत एवं नए नियमों तथा वैकल्पिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जनसमूह के आहवान पर रामनवमी के बाद आगामी दिनांक 29/3/26 को दिन 3′ बजे से हरमू स्थित जमुनानगर में रांची नागरिक परिषद के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है ! इस बैठक में आम नागरिकों के अलावा शहर के कई सामाजिक संगठन भी मौजूद रहेंगे




