एलपीजी गैस की भारी किल्लत डीएसी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का वितरण नहीं, प्रशासन के हिदायत का कोई असर नहीं – कैलाश यादव
घरेलू गैस 25,कमर्शियल 21 एवं ग्रामीणों को 45 दिनों पर बुकिंग का डेडलाइन से परेशानियां और बढ़ी मोदी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश

एलपीजी गैस की भारी किल्लत डीएसी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का वितरण नहीं, प्रशासन के हिदायत का कोई असर नहीं – कैलाश यादव
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा लोकसभा सदन में उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा तय करने की घोषणा पर देशभर में जनाक्रोश व्याप्त हुआ है
विगत 10 दिनों से देशभर में एलपीजी गैस की भारी किल्लत के कारण लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है, जबकि स्थिति जस की तस बनी हुई है उसके बावजूद अभी तक केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनसमस्याओं से निबटने का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पीएल पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित तमाम बीजेपी मंत्री नेता बार-बार शर्मनाक दावा किया जा हैं कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है ये सिर्फ विपक्षी दलों द्वारा अफवाहें उड़ाई जा रही है
राजद की ओर से मोदी सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सवाल है प्रधानमंत्री मोदी जी बताएं कि देश भर में LPG गैस सिलेंडर उठाव के लिए लोगों का सारा दिन लंबी लंबी लाइनें क्यों लग रही है और गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को ससमय सिलेंडर का वितरण क्यों नहीं किया जा रहा है
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने देश में घरेलू गैस के लिए 25 दिन, कमर्शियल गैस 21 दिन एवं ग्रामीणों के लिए 45 दिनों का डेडलाइन जारी कर बुकिंग की समय सीमा तय करने की घोषणा किया है ! जिस कारण इस निर्णय से देशभर में जनाक्रोश व्याप्त हो गया है
श्री यादव ने कहा मोदी सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा निर्धारित करने की घोषणा से लोगों की परेशानियां खत्म होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि इस निर्णय से स्पष्ट हो गया कि देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है जिसे केंद्र सरकार को सहज स्वीकार्य कर लेना चाहिए
श्री यादव ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस एवं कमर्शियल गैस की भारी किल्लत से घरेलू परिवार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान काफी परेशान हैं
झारखंड की राजधानी रांची में आम लोगों की परेशानियां निरंतर बढ़ते जा रही है,लोगों के सारा दिनचर्या बिगड़ गया है एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर उठाव के लिए दिनभर लंबी लाइनें में खड़े होने पड़ते हैं उसके बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता है !
विदित है विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के लिए एक गाइडलाइन जारी किया गया था जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उठाव मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ खास नहीं हो रहा है !
गैस एजेंसियों में 25 दिन बीतने के बावजूद एलपीजी घरेलू गैस की DAC बुकिंग नहीं हो रहा है,सिस्टम में सिर्फ मोबाइल का रिंग होता है और बुकिंग नहीं होती है वही दूसरी तरफ भारी संख्या में लोगों के हफ्तों से DAC बुकिंग है उसके बावजूद एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो रहा है
श्री यादव ने कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत को दूर करने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से ईमानदारी से कार्य कर रही है लेकिन एलपीजी गैस किल्लत की सच्चाई को नजरअंदाज भी कर रही है क्योंकि DAC बुकिंग के हफ्तों बाद भी एजेंसियों द्वारा सिलेंडर का वितरण नहीं होना चिंतनीय विषय है !
जिला प्रशासन द्वारा एजेंसियों पर कड़ी गाइडलाइन जारी कर चेतावनी दी गई कि उपभोक्ताओं को परेशानियों नहीं होनी चाहिए लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इस आदेश का भी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है और परेशानियां जस की तस बनी हुई है
श्री यादव ने कहा है कि राजद की ओर स्पष्ट कहना है कि अगर एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत इसी तरह कायम रही तो पार्टी द्वारा जल्द बड़ी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी




