डाॅo रागिनी भूषण रचित हिन्दी संगीत रुपक रंग गुलाल का लोकार्पण सम्पन्न
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन के तत्वावधान में शहर के ख्यातिलब्ध विदुषी डाॅo रागिनी भूषण कृत हिन्दी संगीत रुपक "रंग गुलाल" का लोकार्पण समारोह संस्थान के मानस सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरलीधर केडिया , डाॅo स्नेहलता सिन्हा एवं डाॅo शकुन्तला पाठक उपस्थित रहे

डाॅo रागिनी भूषण रचित हिन्दी संगीत रुपक रंग गुलाल का लोकार्पण सम्पन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन के तत्वावधान में शहर के ख्यातिलब्ध विदुषी डाॅo रागिनी भूषण कृत हिन्दी संगीत रुपक “रंग गुलाल” का लोकार्पण समारोह संस्थान के मानस सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरलीधर केडिया , डाॅo स्नेहलता सिन्हा एवं डाॅo शकुन्तला पाठक उपस्थित रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन पूनम महानंद ने की । जबकि स्वागत भाषण संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने दी

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद उपासना सिन्हा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं राजेन्द्र साह ‘राज’ के स्वागत गीत से की गई । ततश्चात अतिथियों द्वारा पुस्तक लोकार्पित किये जाने के उपरान्त शाहिद अनवर, अजय प्रजापति एवं डाॅo सरित किशोरी ने पुस्तक पर विस्तार से अपनी मूल्यवान प्रतिक्रियाएं व्यक्त की । जबकि मुख्य अतिथि प्रभाकर सिंह ने रचनाकार एवं उनकी रचनाओं की भूरि -भूरि प्रशंसा की
इसके बाद रचनाकार का साहित्यिक जीवन परिचय डाॅo मुद्रिता चन्द्रा ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की । जबकि यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया
इस अवसर पर मुख्य रुप से अशोक पाठक स्नेही, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, नीलाम्बर चौधरी, वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र राज, उपासना सिन्हा, अरुणा झा, सुरेश दत्त पाण्डेय प्रणय, कृष्णा सिन्हा, विनोद बेगाना, रीना गुप्ता, बलविन्दर सिंह, पूनम सिंह, डाॅo अरुण कुमार शर्मा , डाॅo एन. के. सिंह, विजय भूषण, निवेदिता श्रीवास्तव, अनीता सिंह, राजदेव सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, अरुणा भूषण, विन्ध्यवासिनी तिवारी, जितेश तिवारी, वीणा कुमारी नंदिनी, नीता सागर चौधरी, लक्ष्मी सिंह रुबी, शिप्रा सैनी मौर्या, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, शेषनाथ सिंह शरद, भारत भूषण, मनीष सिंह वंदन, सुजय कुमार, सोनी सुगंधा, प्रदीप कुमार मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, डाॅo संजय पाठक स्नेही,पूनम शर्मा स्नेहिल, सुधा प्रजापति , डाॅo राकेश पाण्डेय,मुकेश रंजन, विजय नारायण सिंह बेरुका, सविता सिंह मीरा, सतीन्द्र नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, हरिहर राय चौहान, शिवनन्दन सिंह, डाॅo पुष्पा तिवारी, नीलम पेडीवाल , क्षमाश्री दूबे, पूनम सिंह , सुदीप्ता जेठी राउत, देवेन्द्र कुमार व्यथित, हरभजन सिंह रहबर सहित शताधिक साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही




