चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार उपायुक्त के देखरेख में होगा ईलाज उपायुक्त ने मांगा आई.पी नंबर – विकास सिंह
विगत दिनों दरिंदों के द्वारा खौलता हुआ बीस लीटर चाय फेंकने से गंभीर रूप से जली 26 वर्षीय मेहंदी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है मेहंदी का ईलाज कर रहे डॉक्टरों ने परिजनों को बताया की मेहंदी अपने बिस्तर नीचे उतरकर वार्ड में कुछ दूर चली है । धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है चाय बेचकर जीवन यापन करने वाले परिवार के सामने अस्पताल के बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार उपायुक्त के देखरेख में होगा ईलाज उपायुक्त ने मांगा आई.पी नंबर – विकास सिंह

जमशेदपुर- विगत दिनों दरिंदों के द्वारा खौलता हुआ बीस लीटर चाय फेंकने से गंभीर रूप से जली 26 वर्षीय मेहंदी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है मेहंदी का ईलाज कर रहे डॉक्टरों ने परिजनों को बताया की मेहंदी अपने बिस्तर नीचे उतरकर वार्ड में कुछ दूर चली है । धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है चाय बेचकर जीवन यापन करने वाले परिवार के सामने अस्पताल के बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है इलाज में पैसे के अभाव में कोताही बरतने का भय मेहंदी के परिजनों को समा रहा है परिजनों ने अपनी पीड़ा भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को बताया। विकास सिंह ने मामले की पूरी विस्तृत जानकारी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को दिया । विकास सिंह ने उपायुक्त को बताया की परिवार के साथ दरिंदों ने गलत किया है बेटी पूरे समाज की होती है और बेटी का जीवन संकट में है पुरा परिवार चाय बेचकर अपना गुजर बसर करता था । टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में लगने वाला खर्च का वहन करना परिवार के लिए मुश्किल है । उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वयं आगे आकर विकास सिंह से ईलाजरत मेहंदी का अस्पताल में मरीज को मिलने वाला आई.पी नंबर मांगा और भरोसा दिलाया इलाज में किसी प्रकार की कमी मेहंदी को उनके रहते हुए नहीं होगी । विकास सिंह ने उपायुक्त को तहे दिल से धन्यवाद और साधुवाद दिया




