भोजपुरी मगही अंगिका क्षेत्रीय भाषा को जेटेट से हटाना जनविरोधी और घातक निर्णय,भाषाई विवाद विकास बाधक,सरकार फैसले पर पुनर्विचार कर अविलंब रोक लगाए – कैलाश यादव
पलामू गढ़वा लातेहार में शत प्रतिशत रांची जमशेदपुर धनबाद बोकारो सहित पांचों प्रमंडल में प्रचुर मात्रा में भोजपुरी मगही एवं संथाल के सभी जिलों में अंगिका भाषाई आबादी जेटेट परीक्षा से क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल न करना कुछ नासमझ जयचंद का काम

भोजपुरी मगही अंगिका क्षेत्रीय भाषा को जेटेट से हटाना जनविरोधी और घातक निर्णय,भाषाई विवाद विकास बाधक,सरकार फैसले पर पुनर्विचार कर अविलंब रोक लगाए – कैलाश यादव
पलामू गढ़वा लातेहार में शत प्रतिशत रांची जमशेदपुर धनबाद बोकारो सहित पांचों प्रमंडल में प्रचुर मात्रा में भोजपुरी मगही एवं संथाल के सभी जिलों में अंगिका भाषाई आबादी
जेटेट परीक्षा से क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल न करना कुछ नासमझ जयचंद का काम
विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म निर्शंश अपराध इस पर राजनीति न हो प्रशासन अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करे
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर जेटेट परीक्षा में भोजपुरी मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं करने पर कड़ा एतराज जताया है
विदित है जेटेट परीक्षा लगभग 10 वर्षों बाद होने की कवायद है लेकिन भोजपुरी मगही अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओ को शामिल न करने का फैसला फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है
श्री यादव ने कहा है कि पूर्व में भी ऐसी प्रयास किया गया लेकिन विरोध के बाद संशोधित करने का निर्णय लिया गया,बार बार भोजपुरी मगही मैथिली और अंगिका भाषा के साथ सौतेला व्यवहार कहीं न कहीं राज्य बहुसंख्यक समाज के साथ अन्यायपूर्ण कार्य को संदेश देता
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रहपूर्ण मांग है कि जेटेट परीक्षा में भोजपुरी मगही और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओ को शामिल किया जाए, क्योंकि पलामू गढ़वा लातेहार में शत प्रतिशत एवं रांची धनबाद बोकारो जमशेदपुर में प्रचुर मात्रा में भोजपुरी मगही भाषाई आबादी है ! जबकि देवघर दुमका गोड्डा साहिबगंज में अंगिका भाषाई के बहुसंख्यक लोग शामिल हैं
ज्ञातव्य है राज्य निर्माण के पूर्व एकीकृत बिहार के समय वर्षों से भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका उर्दू बहुसंख्यक भाषाई आबादी राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में बड़े पैमाने पर स्थायी निवास करते हैं उसके बावजूद समय समय पर इन भाषाओं की क्षेत्रीयता समाप्त करने का प्रयास किया जाता है
श्री यादव ने कहा कि राजद कांग्रेस जेएमएम की संयुक्त महागठबंहन सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास का काम तेजी से हो रहा है, जनाकांक्षाओं एवं ज्वलंत एजेंडा को पूरा करने के लिए सरकार संवेदनशील रही है जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है लेकिन कुछ जयचंद के कारण सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जाती है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में बेरोजगारी पलायन दूर करने एवं शिक्षा स्वास्थ और रोजगार के रोड मैप तैयार कर कई एजेंडों पर बहुपयोगी कदम उठा रहे हैं लेकिन बीच बीच में कुछ सरकारी फैसले असहज करने वाला होता है जिससे एकता और सामाजिक विकास तथा समरसता बिगाड़ने की ओर संकेत किया जाता है
श्री यादव ने राजद की ओर से कहा कि बहुसंख्यक समाज के विरोध में भाषाई विवाद राज्य के विकास में बड़ी बाधक उत्पन्न हो सकती है इसलिए भोजपुरी मगही और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओ को जेटेट परीक्षा में शामिल कर पुराने फैसले पर अविलंब रोक लगाया जाय
श्री यादव ने कहा है राजद का प्रशासन से मांग है कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ स्थिति 12 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया, जो अत्यंत पीड़ादायक एवं असहनीय कृत है
प्रशासन ऐसे नृशंस अपराध करने वाले दुराचारियों को अविलंब गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर कार्रवाई करे
राजद का मानना है कि मानवीय संवेदना के साथ पीड़ित परिवार के साथ राजद है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रशाशन से मांग भी है लेकिन इस विषय पर विपक्षी दल राजनीति न करे बल्कि पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग करने का काम करें




