भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया
इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के अंतर्गत महिला आरक्षण बिल को रोककर देश की मातृ शक्ति के साथ अन्याय किया है

जमशेदपुर- आज भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के अंतर्गत महिला आरक्षण बिल को रोककर देश की मातृ शक्ति के साथ अन्याय किया है

इसी क्रम में मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालते हुए चौक बाजार तक मार्च किया, जहां विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। पूरे प्रदर्शन के दौरान इंडी गठबंधन के खिलाफ गहरा रोष देखने को मिला और उन्हें महिला विरोधी करार देते हुए कठघरे में खड़ा किया गया।
रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस, झामुमो सहित इंडी गठबंधन के विरोध में अपना स्पष्ट संदेश दिया कि देश की आधी आबादी मातृ शक्ति के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के रूप में आयोजित किया गया
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, बिमला सिंह गणेश रविदास, रविकांत पांडेय पिंटू सैनी विनय गुलाटी, नितिन झा, निशा दीक्षित, कर्दमेन जोशी, सुनील सिंह, अनूप खां, नवीन गुप्ता, पवन सिंह, आयुष राज, सूरज वर्मा, नरेश कुमार लेखु, स्नेहलता सिंह, रीता सिंह, सोनु शर्मा, अनिता सिंह, पिंकी शर्मा, सारिका अग्रवाल,रोहन सिंह, धनराज सोनकर, राहुल सिंह, करण वर्मा, आदर्श चौधरी, सूरज प्रताप सिंह, गोविंदा यादव, जय प्रकाश, मोलू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्तिथि थे




