Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर द्वारा काशीडीह, गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर द्वारा काशीडीह गोलकटा में मातृ - पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर द्वारा काशीडीह, गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न


जमशेदपुर- भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर द्वारा काशीडीह गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही नवीन पतंजलि योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के निदेशक गनौरी प्रसाद, पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, उत्पल महापात्र, भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक – शिक्षिकाएं, अभिभावक व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत योग प्राणायाम के साथ हुई तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने माता-पिता का पूजन किया गया। बच्चों द्वारा मंच पर कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। नवीन पतंजलि योग कक्षा के संचालक रॉबिन भकत को योग शिक्षक प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र और बैनर देकर सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!