Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है – अमरप्रीत सिंह काले

परसुडीह प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है – अमरप्रीत सिंह काले

परसुडीह प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जमशेदपुर – परसुडीह स्थित प्रमोथनगर के लोकनाथ भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बूथ प्रबंधन को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथ को सशक्त, सक्रिय और संगठित बनाने का आहवान किया।

उन्होंने एसआईआर (Special Intensive Revision) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं से इस कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक प्रभावी माध्यम बताते हुए उन्होंने इसे घर-घर तक पहुंचाने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वैचारिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!