Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आरएमएस हाईस्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपना 25 वर्ष (सिल्वर जुबली कार्यक्रम) की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन एक्स एल आर आई ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम में स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों सहित उनके अभिभावक शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिससे यह आयोजन एक यादगार दिन बन गया उक्त समारोह मे राजस्थान मैत्री संघ (आरएमएस) के अध्यक्ष संजय केडिया एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्या डा. परिणीता शुक्ला ने संयुक्त रुप से समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डा. सुनीता मुखर्जी (पूर्व प्रमुख, यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड) तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व इंडियन क्रिकेटर) का स्वागत करते हुए उन्होंने बताया कि उसके बाद एक छोटे से हिन्दी माध्यम विद्यालय (कक्षा 5 तक) और मात्र 37 विद्यार्थियों से शुरु होकर आज संस्थान एक सीबीएसई से संम्बद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय बन चुका है

जमशेदपुर – आरएमएस हाईस्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपना 25 वर्ष (सिल्वर जुबली कार्यक्रम) की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन एक्स एल आर आई ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम में स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों सहित उनके अभिभावक शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिससे यह आयोजन एक यादगार दिन बन गया उक्त समारोह मे राजस्थान मैत्री संघ (आरएमएस) के अध्यक्ष संजय केडिया एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्या डा. परिणीता शुक्ला ने संयुक्त रुप से समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डा. सुनीता मुखर्जी (पूर्व प्रमुख, यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड) तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व इंडियन क्रिकेटर) का स्वागत करते हुए उन्होंने बताया कि उसके बाद एक छोटे से हिन्दी माध्यम विद्यालय (कक्षा 5 तक) और मात्र 37 विद्यार्थियों से शुरु होकर आज संस्थान एक सीबीएसई से संम्बद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय बन चुका है वर्तमान में विद्यालय में 1394 विद्यार्थी अध्ययनरत है. स्कूल के विद्यार्थी न सिर्फ शिक्षा, बल्कि खेल व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं


इस विद्यालय को वर्ष 2016 में कक्षा 10वीं के लिये सीबीएसई मान्यता प्राप्त हुई थी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथिगण ने स्कूल एवं उनके प्रबंधन के कार्य कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के हिंदुस्तान के कर्णधार साबित होंगे जिनके हाथों में भारत का भविष्य सुरक्षित होगा एवं इसके लिए आर एम एस का योगदान सराहनीय होगा


उक्त कार्यक्रम में राजस्थान मैत्रीसंघ के अध्यक्ष संजय केडीया उपाध्यक्ष : मनीष जैन, कुमुद अग्रवाल, सचिव : सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष : संजीव बधान, सहायक सचिव : वंदना जैन, चंदन काउंटिया, ट्रस्टीगण : रमेश अग्रवाल, एम पी अग्रवाल, एस एस गाडिया, दीपक डोकानिया, एकेडमिक डेवेलपमेंट काउंसिल : विजय तुलस्यान, दीपाली डोकानिया, बबीता केडीया आदि भी मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!