मेयर सुधा गुप्ता ने लौटाया सरकारी वाहन, व्यक्तिगत कोष से किया लिए गए कार्यदिवस का भुगतान सेवा भाव से कार्य करूंगी नहीं चाहिए कोई सुविधा – मेयर सुधा गुप्ता
सरकारी वाहन वापसी- मेरे लिए उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं निजी या आवश्यकतानुसार सीमित संसाधनों में कार्य करना उचित समझती हूँ, मैं जनसेवा का कार्य अपने निजी वाहन से करना पसंद करूंगी

उप प्रशासक
मानगो नगर निगम
विषय: सरकारी सुविधाओं में कटौती एवं जनहित में संसाधनों के सदुपयोग हेतु निर्देश
महोदय,
निर्देशित किया जाता है कि मानगो नगर निगम की मेयर के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत मैंने यह निर्णय लिया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम के संसाधनों का उपयोग अत्यंत जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सिर्फ जनहित और जनता के समस्याओं के समाधान हेतु किया जाए ना कि फिजूलखर्ची या अनावश्यक सुख सुविधाओं पर।
इसी क्रम में निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाते हैं—
सरकारी वाहन वापसी-
मेरे लिए उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं निजी या आवश्यकतानुसार सीमित संसाधनों में कार्य करना उचित समझती हूँ, मैं जनसेवा का कार्य अपने निजी वाहन से करना पसंद करूंगी।
मानदेय का परित्याग-
मेयर पद के लिए निर्धारित मानदेय को मैं स्वेच्छा से त्याग करती हूँ। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाए, जिससे जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके।
साधारण कार्यालय व्यवस्था-
मेरे कार्यालय के लिए किसी प्रकार की विशेष या अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है। एक सामान्य और सादगीपूर्ण कार्यालय ही पर्याप्त होगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त फंड खर्च न किया जाए।
अनावश्यक खर्च पर रोक-
यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता के पैसे का दुरूपयोग ना हो और सिर्फ जनता के हितों के लिए विकास कार्यों में टैक्स पेयर्स के पैसे का उपयोग हो, किसी भी प्रकार के फिजूल खर्च या दिखावे पर पूर्णतः रोक लगाई जाए।
मैं इस पद पर सेवा भाव से कार्य करने आई हूँ, न कि सुविधाओं का लाभ लेने के लिए। अतः नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी इसी भावना के साथ कार्य करें और जनहित को प्राथमिकता दें ना कि अनावश्यक रूप से फिजूल खर्च और सुविधाओं के लिए पैसे बर्बाद करने के लिए
सादगी से हो कार्यक्रम गुलदस्ता परिपाटी बंद हो
सुनिश्चित किया जाए कि नगर निगम द्वारा आयोजित कोई भी कार्यक्रम सादगी से हो ज्यादा दिखावा या फिजूलखर्च नहीं किया जाए, अतिथियों के स्वागत में गुलदस्ता देने की परिपाटी खत्म कर दिया जाए, गुलदस्ता के बदले पौधा या किताब देने की परिपाटी शुरू किया जा सकता हैं
अतः आपसे अपेक्षा है कि उपरोक्त निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू समझा जाए।
धन्यवाद।
भवदीया,
(सुधा गुप्ता)
मेयर
मानगो नगर निगम




