Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

46 वें वर्ष के अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति ने कैलाश यादव को तलवार-मोमेंटो एवं प्रतियोगियों को मोमेंटो अंगवस्त्र/देकर सम्मानित किया – नंदन यादव

हटिया रेलवे संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा 46 वें वर्ष के अवसर पर प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक नंदन यादव इंद्रजीत सिंह अध्यक्ष चंदन यादव सचिव आदित्य शर्मा कार्तिक राव ने मुख्य अतिथि राजद प्रवक्ता कैलाश यादव को पराक्रमी तलवार एवं महावीरी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

46 वें वर्ष के अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति ने कैलाश यादव को तलवार-मोमेंटो एवं प्रतियोगियों को मोमेंटो अंगवस्त्र/देकर सम्मानित किया – नंदन यादव

रांची- आज हटिया रेलवे संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा 46 वें वर्ष के अवसर पर प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक नंदन यादव इंद्रजीत सिंह अध्यक्ष चंदन यादव सचिव आदित्य शर्मा कार्तिक राव ने मुख्य अतिथि राजद प्रवक्ता कैलाश यादव को पराक्रमी तलवार एवं महावीरी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

सम्मानित होने के दौरान राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि हिंदुस्तान देवभूमि है पौराणिक परम्पराओं अनुसार भारत का प्राचीन सभ्यता धार्मिक विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ है रामनवमी आपसी भाईचारे एकता और शांति का संदेश देता है वीर हनुमान श्रीराम भक्त और ज्ञान के सागर थे एवं सृष्टि के रक्षक और साहसिक सोच को उत्पन्न करने वाला रहा है

श्री यादव ने कहा हटिया रेलवे स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर विगत 46 वर्षों से समाज में स्थापित है ! भगवान का साक्षात् दर्शन लोगों को जीवन प्रेरक देता है मंदिर प्रांगण को सदैव सुशोभित करने वाले समिति के तमाम सदस्यों एवं पुजारी को बधाई देते हैं ! जो हमेशा मंदिर में चमक धमक कायम रखने का काम करते हैं

मुख्य संरक्षक नंदन यादव ने कहा है कि राजद नेता कैलाश यादव समाज के बीच सदैव मुखर रहते हैं जनसमस्याओं एवं लोगों के सुख दुख में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं ! इनका भक्ति भाव स्वभाव रहा है जिस कारण समाज इन्हें प्रशंसनीय व्यवहार के तौर सम्मानित करता है

प्रतियोगिता में शामिल अमर राम विनोद सिंह ज्योति कुमारी सहित युवा टीम को सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!