Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विजयदशमी पर पोटका में धार्मिक आयोजनों की धूम, विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार ने लिया भाग

अखाड़ा समितियों और मंदिरों में पहुंचकर दिया सामाजिक एकता का संदेश बुराई की ताकत क्षणिक और अच्छाई की जीत शाश्वत है - संजीव सरदार

विजयदशमी पर पोटका में धार्मिक आयोजनों की धूम, विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार ने लिया भाग

अखाड़ा समितियों और मंदिरों में पहुंचकर दिया सामाजिक एकता का संदेश

बुराई की ताकत क्षणिक और अच्छाई की जीत शाश्वत है – संजीव सरदार

जमशेदपुर – पोटका प्रखंड अंतर्गत विजयदशमी के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सर्वप्रथ्न उन्होंने पोटका पंचायत स्थित बजरंग अखाड़ा समिति में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयदशमी अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम में अखाड़ा के अध्यक्ष राजकुमार मुंडा, कोषाध्यक्ष बिजय कुमार मुंडा, सचिव नयन मंडल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कालिकापुर और बड़ा भूमरी पहुंचे विधायक

विधायक संजीव सरदार ने कालिकापुर पंचायत के बजरंग अखाड़ा समिति में भी भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ पर्व की खुशियां साझा की। उन्होंने भगवान राम द्वारा रावण वध की कथा का उल्लेख करते हुए इसे सत्य और धर्म की जीत का प्रतीक बताया। यहां सचिन कुमार भकत, विवेक कुमार भकत, अभिषेक कुमार भकत समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ा भूमरी ग्राम स्थित श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली एवं लक्ष्मी माता मंदिर समिति में पहुंचकर भी उन्होंने पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मृगंका मंडल, सचिव चितरंजन मंडल, कोषाध्यक्ष प्रकृष्ण मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बुराई की ताकत क्षणिक, अच्छाई की जीत शाश्वत है – संजीव सरदार

इन आयोजनों में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विजयदशमी हमें यह सीख देती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, हमें हमेशा सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। बुराई कुछ समय के लिए प्रभावशाली जरूर दिख सकती है, लेकिन अंततः जीत सदैव सत्य और न्याय की ही होती है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!