Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन

केजीबीवी पोटका की 31 छात्राओं ने किया विधानसभा भ्रमण, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मार्गदर्शन लिया

विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन

केजीबीवी पोटका की 31 छात्राओं ने किया विधानसभा भ्रमण, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मार्गदर्शन लिया

रांची – पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखा। ये सभी छात्राएं अपने विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं और इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला।

तीन घंटे तक देखा सदन का संचालन, छात्राओं ने कहा – यह हमारे लिए प्रेरणादायक क्षण

विधानसभा के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देखा कि किस प्रकार विधानसभा में जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को उठाते हैं और उन पर चर्चा कर निर्णय लिए जाते हैं। छात्राओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा की यह शैक्षणिक यात्रा उनके लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रही। इससे उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

पोटका विधायक संजीव ने छात्राओं से जो वादा किया था अब उसे पूरा किया

उन्होंने पोटका विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं ने कहा की विद्यालय के एक कार्यक्रम में जब विधायक पहुचे थे तब छात्राओं ने उनसे पिकनिक की माँग की थी जिस पर विधायक श्री सरदार में छात्राओं से पिकनिक से बेहतर एक शैक्षणिक भ्रमण का वादा किया था, आज उस वादे को विधायक ने पूरा कर दिया।

स्पीकर छात्राओं से अपने कक्ष में मिले , मार्गदर्शन दिया

भ्रमण के पश्चात सभी छात्राओं को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने कक्ष में आमंत्रित किया। इस दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और स्पीकर ने उन्हें लोकतंत्र की गरिमा, जिम्मेदारियों तथा एक जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं ज्योति सागर और शुचिता कुमारी भी मौजूद थीं।

छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना जरूरी – संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे देश की शासन व्यवस्था को समझ सकें और भविष्य में एक जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होती हैं और उनके ज्ञान व आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। छात्राओं ने भी इस यात्रा को अपने जीवन का यादगार और सीख से भरा अनुभव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!