टाटानगर RMS में अब चौबीसों घंटे डाक बुकिंग सुविधा MSMEs को भी मिलेगा विशेष लाभ
शहर के निवासियों और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। टाटानगर रेलवे मेल सेवा (RMS) में अब सभी प्रकार के डाक लेखों की बुकिंग की सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ रविवार और सार्वजनिक अवकाश (Holidays) के दिनों में भी लिया जा सकता है

टाटानगर RMS में अब चौबीसों घंटे डाक बुकिंग सुविधा MSMEs को भी मिलेगा विशेष लाभ

जमशेदपुर- शहर के निवासियों और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। टाटानगर रेलवे मेल सेवा (RMS) में अब सभी प्रकार के डाक लेखों की बुकिंग की सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ रविवार और सार्वजनिक अवकाश (Holidays) के दिनों में भी लिया जा सकता है।

प्रमुख सुविधाएँ और सेवाएँ:
निरंतर सेवा: स्पीड पोस्ट और पार्सल (देशीय एवं विदेशी) की बुकिंग अब चौबीसों घंटे की जा सकेगी।
अतिरिक्त सेवाएँ: बुकिंग के साथ-साथ डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न अतिरिक्त सेवाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।
MSMEs के लिए विशेष अवसर: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) और थोक शिपमेंट भेजने वाले ग्राहकों के लिए BNPL (Book Now Pay Later) योजना के तहत विशेष सुविधा दी जा रही है।
कॉन्ट्रैक्ट की सुविधा: थोक ग्राहक ‘Contractual Customer’ बनकर अपने शिपमेंट की प्रोसेसिंग सीधे टाटानगर RMS से करवा सकते हैं, जिससे उनके समय और श्रम की बचत होगी।
सुचित रंजन (निरीक्षक, रेलवे मेल सेवा, टाटानगर RMS) ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनसाधारण और व्यापारिक वर्ग को बिना किसी बाधा के त्वरित डाक सेवा प्रदान करना है। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक जानकारी और विशेष योजनाओं के लाभ के लिए ग्राहक सीधे टाटानगर RMS कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।




