Uncategorized
टाटानगर में बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन एकस एल आर आई के साथ हुआ एमओयू
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने आज चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर में बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हरिया, डॉ. महुआ वर्मा सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें अधिक दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे नई तकनीकों के अनुरूप खुद को अपडेट कर सकेंगे
टाटानगर में बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन एकस एल आर आई के साथ हुआ एमओयू
इस प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें अधिक दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे नई तकनीकों के अनुरूप खुद को अपडेट कर सकेंगे।
इसी अवसर पर रेलवे और एकस एल आर आई के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हस्ताक्षरित किया गया। इस एमओयू के तहत रेलवे कर्मचारियों को प्रबंधन एवं कौशल विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीपीओ ऋषभ सिंह तथा एकस एल आर आई के अधिकारी भी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक ने इस दौरान रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर थर्ड लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके चालू होने से क्षेत्र में ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम और तेज हो जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में रेलवे विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।




