Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

समाज के अस्तित्व,उत्थान और कल्याण में महिलाओं का योगदान सदैव वंदनीय – रानी गुप्ता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं

समाज के अस्तित्व,उत्थान और कल्याण में महिलाओं का योगदान सदैव वंदनीय – रानी गुप्ता

जमशेदपुर-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने देश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आज का दिन मानव समाज द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।रानी गुप्ता ने अपने संदेश में कहा  कि नारी शक्ति के बिना एक सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा समाज के अस्तित्व, उत्थान और कल्याण में महिलाओं का योगदान सदैव वंदनीय रहा है और आने वाले समय में भी महिलाओं की सहभागिता समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी।उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने का आहवान किया साथ ही समाज के सभी वर्गों से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।इस अवसर पर रानी गुप्ता ने कहा महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिलना ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण की पहचान है।ज्ञात हो कि रानी गुप्ता सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड (संरक्षण) में झारखंड राज्य की उप निदेशक (महिला कोषांग सशक्तिकरण) के रूप में कार्यरत हैं और समाज में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!