शिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा का आयोजन
बागुनहातु स्थित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला से शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा टी.ओ.पी. मंदिर होते हुए बजरंग चौक पर संपन्न हुई

शिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा का आयोजन

जमशेदपुर- बागुनहातु- बागुनहातु स्थित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला से शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा टी.ओ.पी. मंदिर होते हुए बजरंग चौक पर संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति और आस्था का सुंदर संदेश दिया। भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा
शोभा यात्रा में सजे हुए शिवलिंग, शिव-पार्वती तथा भारत माता की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इस अवसर पर शिव संदेश को पंपलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बारिडीह शाखा द्वारा किया गया। इसमें बीके राजवंती के साथ नंद किशोर भाई, मेघनाथ भाई, पुष्पा बहन, शुक्रमणि बहन एवं गीता बहन का विशेष सहयोग रहा।
14 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे से शिव ध्वज कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा ब्रह्मा कुमारीज विजय गार्डन बारीडी सेंटर में



