Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहब का नवनिर्मित हाल संगत को समर्पित किया गया

शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर साहब गुरुद्वारा का नवनिर्मित नया हाल संगत को समर्पित किया गया और हाल में गुरु महाराज का प्रकाश किया गया पहले गुरु महाराज का प्रकाश ग्राउंड फ्लोर में होता था परंतु नया नवनिर्मित स्थान बनाने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नए हाल में कर दिया गया

शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहब का नवनिर्मित हाल संगत को समर्पित किया गया

जमशेदपुर – शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर साहब गुरुद्वारा का नवनिर्मित नया हाल संगत को समर्पित किया गया और हाल में गुरु महाराज का प्रकाश किया गया पहले गुरु महाराज का प्रकाश ग्राउंड फ्लोर में होता था परंतु नया नवनिर्मित स्थान बनाने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नए हाल में कर दिया गया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर की स्मृति में बनाए गए इस स्थान को स्थापित करने वाला परिवार स्वर्गीय शिवदेव सिंह की पत्नी माता गुरदीप कौर बड़े पुत्र मनोहर सिंह रनजोद सिंह प्रितपाल सिंह परमजीत सिंह हरिंदर सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया


इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह अकाली दल धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा एवं रविंद्र सिंह ने अपने संबोधन में 1965 में बनाए गए गुरुद्वारा साहब एवं शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थापित करने वाले अपने समय काल में जमशेदपुर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय शिवदेव सिंह को भी याद किया गया
स्वर्गीय शिव देव सिंह के बड़े पुत्र मनोहर सिंह ने कहा कि यह मेरे पिताजी स्वर्गीय शिवदेव सिंह एवं उनके चार-पांच दोस्तों की सोच को पूरा किया गया है
इस मौके पर भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह जयमल सिंह करनैल सिंह हरदीप सिंह सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर महासचिव परमजीत कौर सतनाम कौर रविंदर कौर आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!