सेवा, सदभाव और सहयोग का मधुर संगम
हमारी संस्था “सहयोग से सेवा” द्वारा बाराद्वारी सब्जी बाजार में ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं के लिए आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एक अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर बन गया। इस सेवा कार्य का सप्रेम प्रायोजन झारखंड कलाकार मंच के अध्यक्ष श्री संजीव बनर्जी ने अपनी सुपुत्री तीषा बनर्जी (एयर इंडिया में एयर होस्टेस, वर्तमान में सिंगापुर में कार्यरत) के जन्मदिन के पावन अवसर पर किया

सेवा, सदभाव और सहयोग का मधुर संगम



जमशेदपुर- आज हमारी संस्था “सहयोग से सेवा” द्वारा बाराद्वारी सब्जी बाजार में ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं के लिए आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एक अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर बन गया। इस सेवा कार्य का सप्रेम प्रायोजन झारखंड कलाकार मंच के अध्यक्ष श्री संजीव बनर्जी ने अपनी सुपुत्री तीषा बनर्जी (एयर इंडिया में एयर होस्टेस, वर्तमान में सिंगापुर में कार्यरत) के जन्मदिन के पावन अवसर पर किया
इस शुभ अवसर को और भी मधुर बना दिया हमारे प्रिय शुभचिंतक दंपत्ति विनय मुकुटी एवं सीमा मुकुटी ने जिन्होंने विनय की दिवंगत माताश्री की पुण्य स्मृति में लाभार्थियों के लिए रसगुल्ला अर्पित किया। इससे आज का भोजन सचमुच प्रेम और आत्मीयता से भरा प्रसाद बन गया, जिसका आनंद 135 कृतज्ञ लाभार्थियों ने हर्ष पूर्वक ग्रहण किया
कार्यक्रम में संजीव बनर्जी उनकी पत्नी प्रिया बनर्जी और छोटी पुत्री दिशा बनर्जी के साथ मुकुटी दंपत्ति की स्नेहमयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को गरिमा, अपनत्व और प्रेरणा से भर दिया। संस्था उनकी उदार भावना और सहयोग के प्रति हृदय से कृतज्ञ है। हम रिया बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं तथा पूरे बनर्जी परिवार के लिए उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और आनंदपूर्ण जीवन की प्रार्थना करते हैं साथ ही विनय की दिवंगत माताश्री की पुण्य आत्मा के लिए प्रभु के श्रीचरणों में शांति की कामना करते हुए मुकुटी परिवार के लिए भी स्वस्थ, समृद्ध और आनंदमय जीवन की मंगलकामना करते हैंइस पुनीत कार्य को निरंतरता देने में अपना अमूल्य समय और सहयोग प्रदान करने वाले सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति भी संस्था हृदय से आभार प्रकट करती है सेवा की येही भावना समाज में प्रेम, करुणा और मानवीय संवेदनाओं को निरंतर जीवित रखती है




