रविंद्र भवन सभागार साकची में डाकघर विभाग द्वारा उड़ान 2026 का आयोजन किया गया। जो डाक कर्मियों पदाधिकारी को जागरूक करने के लिए और उसका हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था
झारखंड परिमंडल, रांची के मुख्य पोस्टमास्टर संजीव रंजन ने संवाददाताओं को बताया कि अब डाक कर्मी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और डाकघर की सेवाओं से परिचित कराएंगे

जमशेदपुर- आज रविंद्र भवन सभागार साकची में डाकघर विभाग द्वारा उड़ान 2026 का आयोजन किया गया। जो डाक कर्मियों पदाधिकारी को जागरूक करने के लिए और उसका हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था
इस अवसर पर झारखंड परिमंडल, रांची के मुख्य पोस्टमास्टर संजीव रंजन ने संवाददाताओं को बताया कि अब डाक कर्मी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और डाकघर की सेवाओं से परिचित कराएंगे
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है की जो भी मेल डाकघर में आता है, उसका वितरण उसी दिन हो जाना चाहिए और हम लोग 98% तक इस कार्य को पूरा करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जो हमारा पार्सल आता है, उसकी भी डिलीवरी का टाइम हमने सेट कर रखा है। हमारे डाक कर्मियों ने इसके लिए शपथ ली है कि हम अपना कार्य का समय पूरा करेंगे।
संजीव रंजन ने बताया कि हमारे यहां पैसा जमा करने की भी सुविधा है। इसके अलावा डाक जीवन बीमा पॉलिसी भी है। साथ ही साथ डाकघर में आधार कार्ड संशोधन, आधार कार्ड बनाने का काम और यहां तक की पासपोर्ट भी बनाने का कार्य बड़े ही सुचारु ढंग से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक हमारी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा हम लोगों को अपनी सेवा के प्रति जागरुक कर सके और हर घर में एक व्यक्ति को डाक सेवा से जोड़ सकें
उन्होंने कहा कि युवाओं को हम लोग डाक सेवा से ज्यादा जोड़ रहे हैं। उन्हें डाकघर द्वारा जितनी तरह की योजनाएं हैं, उससे परिचित करा रहे हैं।




